कथा रंग भारत वर्ष में एक ऐसा मंच है जो कहानियों में कलम का सिपाही हैं
गाजि़याबाद। कथाकार बलराम और अर्चना पैन्यूली को कथा रंग शिखर पुरस्कार प्रदान किय ा गया है। ‘से. रा. यात्री स्मृति कथा रंग साहित्य महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में पुरस्कृत रचनाकारों को सम्मानित करते हुए सुप्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया ने कहा कि कथा रंग हिंदी साहित्य, खासकर कहानी को संरक्षित करने का बड़ा काम कर रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता कालिया ने कहा कि कथा रंग से. रा. यात्री की परंपरा का जिस तरह से निर्वहन कर रहा है उसकी मिसाल पूरे देश में देखने को नहीं मिलती। वरिष्ठ साहित्यकार बलराम और डेनमार्क से आई अर्चना पैन्यूली का कथा रंग के मंच पर एक साथ शिखर सम्मान ग्रहण करना इस बात की पुष्टि करता है कि कथा रंग देश विदेश में अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए है। सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेश दर्पण ने कहा कि कथा रंग भारत में एक ऐसा मंच है जो कहानियों में कलम का सिपाही है। इस अवसर पर अर्चना पैन्यूली एवं कथाकार बलराम को 11-11 हजार रुपए का क्रमश: ‘शिवम कपूर स्मृति प्रेमचंद कथा सम्मान और ‘ से. रा. यात्री स्मृति कथा शिरोमणिÓ प्रदान किया गया। डॉ. ममता कालिया ने कहा कि कथा रंग के मंच पर होने वाली महिला रचनाकारों का औसत पुरुष लेखकों के मुकाबले अस्सी फीसदी है। जो मौजूदा साहित्य की स्थिति बयान करती है। उन्होंने कहा कि स्त्री को केवल पारंपरिक पत्नी या मां की भूमिका में सीमित नहीं किया जाना चाहिए। परिवार की जिम्मेदारी के साथ साहित्य की साधना में लीन ‘कथा रंग के मंच पर सम्मानित होने वाली महिला रचनाकार विशेष रूप से बधाई की पात्र हैं। इस अवसर पर कथाकार बलराम का 75वां जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए बलराम ने कहा कि कई स्तरों पर साहित्य जहां सिकुड़ता जा रहा है वहीं ‘कथा रंग निरंतर अपना विस्तार कर रहा है। एक दशक की साहित्यिक यात्रा के लिए ‘कथा रंग परिवार को बधाई देते हुए बलराम ने कहा कि पुरस्कार साहित्य को समृद्ध नहीं करते, बल्कि वह इस बात का प्रतीक हैं कि साहित्य कितना समृद्ध है। उन्होंने कहा कि कथा रंग के माध्यम से हिंदी साहित्य निरंतर समृद्ध हो रहा है। कथा रंग की संरक्षिका व सुप्रसिद्ध शायरा डॉ. माला कपूर ‘गौहर ने कहा कि कथा ऋषि से. रा. यात्री की स्मृति में आयोजित ‘कथा रंग साहित्य महोत्सव ने देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसका श्रेय निश्चित रूप से यात्री और कथा रंग परिवार को जाता है। इस अवसर पर उमंग जौली सरीन को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप ‘शांति देवी स्मृति कृष्णा सोबती कथा सम्मानÓ, रमेश कुमार रीपू को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप ‘धीरज सिंह स्मृति भगवती चरण वर्मा कथा सम्मान,, प्रज्ञा रोहिणी, सुधा थपलियाल एवं प्रदीप भट्ट को ‘से. रा. यात्री कथा गौरव सम्मान तथा सुधा जुगलान व डॉ. ज्योत्सना मिश्रा को ‘कथा रंग सृजन सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024 की विजेता अनीता रश्मि को भी तृतीय पुरस्कार स्वरूप ‘अमृता प्रीतम सम्मान प्रदान किया।
लोकार्पण
इस अवसर पर शिवनारायण, डॉ. अशोक मैत्रेय, कमलेश भट्ट ‘कमलÓ, डॉ माला कपूर ‘गौहर, अशोक गुप्ता, अतुल सिन्हा, नीरज मित्तल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अद्विक प्रकाशन द्वारा चयनित कहानियों के प्रकाशित संग्रह ‘रंग-ए-अफसाना 2026Ó का लोकार्पण भी किया गया। संस्था के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सुभाष चंदर, आलोक यात्री, वागीश शर्मा और रिंकल शर्मा ने किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार, सुरेन्द्र सिंघल, राकेश कुमार, रघुवीर शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, वंदना वाजपेई, रंजना मजुमदार, सुभाष अखिल, रवि पाराशर, डॉ. सुमन गोयल, पूनम मनु, तेजवीर सिंह, डॉ. मनोहर, अविनाश, डॉ. आशा रानी, विजय लक्ष्मी, डॉ. वीना मित्तल, सिनीवाली, प्रताप सिंह, के. के. जायसवाल, शकील अहमद, डॉ. आभा, सुदीप ठाकुर, पूजन प्रियदर्शी, बबली सिन्हा ‘वान्याÓ, ओंकार सिंह, डी. डी. पचौरी, विनय विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, उत्कर्ष गर्ग, आशु गोस्वामी, जोया, तन्मय, अभिनव, सत्य प्रसाद पेन्यूली, मंजु पेन्यूली व चंद्रवती शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।
Leave a comment