Home मेरठ छूट गए मतदाताओं को जोड़़ेगी महानगर भाजपा
मेरठ

छूट गए मतदाताओं को जोड़़ेगी महानगर भाजपा

छूट गए मतदाताओं को जोड़़ेगी महानगर भाजपा

Share
छूट गए मतदाताओं को जोड़़ेगी महानगर भाजपा
Share

मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा महानगर की कार्यशाला, बूथ स्तर पर गहनता से कार्य करने का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर की ओर से ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026Ó के अंतर्गत कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन महानगर कार्यालय, हरमन सिटी, बागपत रोड पर किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी अभियान की रणनीति, बूथ प्रबंधन और नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की प्रस्तावना रखते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसके माध्यम से हमें प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ है और प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी समन्वय में निहित है। क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ महानगर प्रभारी अशोक मोगा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल कार्यशाला में भाग ले लेने मात्र से हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती, बल्कि यहां से प्राप्त मार्गदर्शन को धरातल पर उतारना ही हमारी वास्तविक परीक्षा है। हमें गहनता से बूथ स्तर पर काम करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ अध्यक्ष के साथ निरंतर संपर्क रखना चाहिए, उनके साथ बैठना चाहिए और चाय पर चर्चा करते हुए बूथ की स्थिति, मतदाताओं की जानकारी तथा संगठन की गतिविधियों पर संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही हमारे चुनाव की सबसे अहम कड़ी है। बूथ अध्यक्ष जितना सक्रिय और मजबूत होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष को सम्मान और महत्व देते हुए उनके साथ मिलकर काम करे। मतदाता जोड़ो अभियान को केवल औपचारिकता न मानकर पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाया जाए। बैठक में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर आगे बढ़ता है। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटें। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज एवं महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा बूथ स्तर पर नियमित संपर्क और संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। ये रहे मौजूद बैठक में पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, दक्षिण विधानसभा प्रभारी हरीश अहलावत, महामंत्री विनय शर्मा, पाराशर नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक बाजपेयी, वीनस शर्मा, डॉ. अजय दीवान, राहुल गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, पूजा बंसल, सुशील, महानगर कार्यालय मंत्री रवींद्र शर्मा, प्रजापति सुनीता सैनी, डोली गुप्ता, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष अक्षय भड़ाना सहित महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − thirteen =

Related Articles

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं लीग का आयोजन

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं लीग का आयोजन

युवा ब्राह्मण समाज संगठन को मंजूद नहीं यूजीसी

युवा ब्राह्मण समाज संगठन को मंजूद नहीं यूजीसी

इंतेहा हो गयी मासाहब के इंतजार की

इंतेहा हो गयी मासाहब के इंतजार की

महिलाओं और युवाओं को जोड़ेगा सहकार भारती

महिलाओं और युवाओं को जोड़ेगा सहकार भारती