Home मेरठ प्रांत नहीं अब RSS संभाग बना मेरठ
मेरठ

प्रांत नहीं अब RSS संभाग बना मेरठ

प्रांत नहीं अब RSS संभाग बना मेरठ

Share
प्रांत नहीं अब RSS संभाग बना मेरठ
Share

‘प्रांत’ की व्यवस्था समाप्त कर प्रशासनिक मंडलों की तर्ज पर ‘संभाग’ व्यवस्था लागू कर दी, मेरठ व गा.बाद को तवज्जो

मेरठ। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने वर्षों पुराने सांगठनिक ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव किया है। संघ ने अब ‘प्रांत’ की व्यवस्था को समाप्त कर प्रशासनिक मंडलों की तर्ज पर ‘संभाग’ व्यवस्था लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत मेरठ अब प्रांत न रहकर संभाग बन गया है, जिसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिले शामिल होंगे। रविवार को बरेली में संपन्न हुई संघ की अहम बैठक में इस नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस पुनर्गठन का सबसे बड़ा असर पदाधिकारियों के कद और भूमिकाओं पर पड़ा है। नई व्यवस्था में गाजियाबाद और मेरठ के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शीर्ष जिम्मेदारियां सौंपकर उनका कद बढ़ाया गया है। गाजियाबाद के कैलाश को मेरठ संभाग का नया ‘संभाग संघचालक’ नियुक्त किया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर के राजेश को ‘संभाग कार्यवाह’ की अहम जिम्मेदारी मिली है। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद से ही अखिलेश चौधरी को संभाग प्रचार प्रमुख और पवन को संभाग व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। वहीं, मेरठ से अशोक को सह संघचालक और निपुण को संभाग संपर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है, जिससे इन दोनों जिलों का सांगठनिक महत्व काफी बढ़ गया है। दूसरी ओर, अब तक मेरठ प्रांत के प्रचार प्रमुख की भूमिका निभा रहे सुरेंद्र सिंह को नई व्यवस्था में बरेली संभाग भेजा गया है। उन्हें वहां ‘कुटुंब प्रबोधन इकाई’ का संभाग प्रमुख बनाया गया है, जिसका मुख्यालय बिजनौर रहेगा। यह इकाई समाज में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी। नई कार्यकारिणी में अधिकतर उन्हीं पदाधिकारियों को समायोजित किया गया है जो पूर्व में प्रांत कार्यकारिणी का हिस्सा थे। हालांकि, संभाग प्रचारक के नाम की घोषणा अभी प्रतीक्षित है।

वेस्ट यूपी में अब पांच संभाग

अब तक उत्तर प्रदेश में संघ के छह प्रांत (मेरठ, ब्रज, अवध, काशी, कानपुर, गोरक्ष) कार्य कर रहे थे, जिन्हें विस्तार देते हुए प्रदेश में कुल 10 संभाग गठित किए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में पहले मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड नाम से तीन प्रांत थे, जिनके स्थान पर अब पांच संभाग बनाए गए हैं, जिनमें मेरठ संभाग: मेरठ और सहारनपुर मंडल (मुख्यालय: शंकर आश्रम, मेरठ)। बरेली संभाग: बरेली और मुरादाबाद मंडल। ब्रज संभाग: आगरा और अलीगढ़ मंडल। उत्तराखंड क्षेत्र: इसे कुमायूं और गढ़वाल दो संभागों में बांटा गया है। इसके अतिरिक्त शेष उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, अयोध्या, काशी और गोरखपुर संभाग कार्य करेंगे। पूर्व में मेरठ प्रांत के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल भी आता था, जिसे अब अलग कर बरेली संभाग के साथ जोड़ दिया गया है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी: संभाग संघचालक: कैलाश (गाजियाबाद), सह संघचालक: अशोक (मेरठ), संभाग कार्यवाह: राजेश (गौतमबुद्धनगर), संभाग प्रचार प्रमुख: अखिलेश चौधरी (गाजियाबाद), संभाग संपर्क प्रमुख: निपुण (मेरठ), संभाग व्यवस्था प्रमुख: पवन (गाजियाबाद), संभाग सेवा प्रमुख: प्रचारक कुलदीप, संभाग बौद्धिक प्रमुख: प्रचारक कृष्ण कुमार, संभाग शारीरिक प्रमुख: प्रचारक धर्मेंद्र।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Related Articles

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं लीग का आयोजन

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं लीग का आयोजन

युवा ब्राह्मण समाज संगठन को मंजूद नहीं यूजीसी

युवा ब्राह्मण समाज संगठन को मंजूद नहीं यूजीसी

छूट गए मतदाताओं को जोड़़ेगी महानगर भाजपा

छूट गए मतदाताओं को जोड़़ेगी महानगर भाजपा

इंतेहा हो गयी मासाहब के इंतजार की

इंतेहा हो गयी मासाहब के इंतजार की