Home मेरठ एक सितंबर को कमिश्ररी के घेराव का एलान
मेरठ

एक सितंबर को कमिश्ररी के घेराव का एलान

एक सितंबर को कमिश्ररी के घेराव का एलान

Share
एक सितंबर को कमिश्ररी के घेराव का एलान
Share

घेराव में शामिल किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर तिरंगा लेकर पहुंचेंगे, जाटोली, नंगलाताशी, दयामपुर, डाबका, रजपुरा, सरूरपुर के क्षेत्रों में किसान बैठकों का आयोजन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन ने एक सितंबर को कमिश्ररी के घेराव का एलान किया है। करीब पांच हजार ट्रैक्टर-ट्राली में इसमें शामिल रहने का दावा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किया है। इसके लिए नगर निगम की सीमा में जाटोली, नंगलाताशी, दयामपुर, डाबका, रजपुरा, सरूरपुर के क्षेत्रों में किसान बैठकों का आयोजन किया गया। नगर निगम सीमा में आए ग्रामों का भी हो रहा है। शोषण जलभराव, सफाई व्यवस्था, बढ़े हाउस टैक्स, साल में दो बार हाउस टैक्स वसूलना, नाले सफाई जैसी समस्या रहीं। भाकियू का आरोप है कि किसानों को नार तो खाद मिल रहा है ना ही दूसरी सुविधाएं दी जा रही हैं। अधिक ब्याज वसूली, गन्ना भुगतान, बिजली, सिंचाई आदि समस्याओं से किसान परेशान हैं। घेराव की तैयारियों को देखते हुए लंगर भंडारे की व्यस्था लेकर पहुंचेंगे किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर तिरंगा ट्रैक्टर मार्च करते हुए पहुचंगे।

जनसंपर्क किया

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने शहरी सीमा के ग्रामों में किसानों के साथ बैठके कीं। इस दौरान जाटोली, नंगलाताशी, दयामपुर, डाबका, रजपुरा और सरूरपुर क्षेत्रों में किसानों से संपर्क किया और उनके क्षेत्रों की समस्या पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को जानकारी लेते हुए शहरी सीमा के ग्रामों की प्रमुख समस्या जलभराव, विकास कार्यों में उपेक्षा, नाले सफाई न होना, हाउस टैक्स साल में दो बार वसूलना, हाउस टैक्स अनाप शनाप भेजना, और ग्रामीण क्षेत्रों में डीएफसीसी रेलवे के पुलो के नीचे जलभराव होने से आवागमन बाधित हे , खाद समितियों में खाद वितरण में भ्रष्टाचार, ब्याज वसूली में भ्रष्टाचार , बिजली के घरेलू कनेक्शन तीन किलोवॉट से कम न मिलने , घरेलू बिजली के लोड किलोवॉट बढ़ाएं जाने, पेनल्टी लगाकर गलत बिजली बिल भेजना , गन्ना भुगतान न होना , चीनी महंगी होने पर बोनस न मिलना आदि समस्या प्रमुख रही इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी किसानों से एकजुट होकर सभी से महापंचायत के मजबूती से पहुंचने का आव्हान करते ही लगभग 5 हजार ट्रैक्टरों जुटने का दावा करते हुए किसान समस्याओं के समाधान हेतु एक अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का आव्हान किया अब जब अधिकारी किसानों की समस्याओं के निस्तारण करने की और ध्यान नहीं दे रहे जिले स्तर के अधिकारी सरकारी फोन नहीं उठाते किसानों के साथ सरकारी कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हे जिला अस्पताल और मेडिकल में उचित इलाज नहीं मिलता। इस बैठक में किसान बैठकों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, वीरपाल सुरानी, हर्ष चहल, बबलू प्रधान, विरेंद्र, कृष्णपाल, ऋषिपाल, विनोद, हरेंद्र, विनय आदि शामिल रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + sixteen =

Related Articles

केंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए भूमि पूजन

केंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए भूमि पूजन

संस्कृत शास्त्र परम्परा ही भारतीय ज्ञान परम्परा

संस्कृत शास्त्र परम्परा ही भारतीय ज्ञान परम्परा

गांधी आश्रम से गढ़ रोड तक निगम का अभियान

गांधी आश्रम से गढ़ रोड तक निगम का अभियान

अफसरों को सता रहा जेल जाने का डर

अफसरों को सता रहा जेल जाने का डर