Home मेरठ केंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए भूमि पूजन
मेरठ

केंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए भूमि पूजन

केंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए भूमि पूजन

Share
केंसर स्क्रीनिंग सेंटर के लिए भूमि पूजन
Share

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहला केंसर स्क्रीनिंग सेंटर मेरठ केंसर उन्मूलन का आधार बनेगा -डा. लक्ष्मी कान्त वाजपेई

कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद डा लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर, मंडल आयुक्त भानू चंद्र गोस्वामी, उपमहानिरीक्षक मेरठ कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग डा. अशोक कुमार तालियान, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डा. आर सी गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती पूजा शर्मा उपस्थित रहे/ कार्यक्रम का संयोजन अवनीश कुमार एसपी क्राइम, सीओ सिविल लाइन संग्राम सिंह और प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह ने किया तथा संचालन डा0 अंकुर त्यागी प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक चिकित्सालय पुलिस लाइन मेरठ के द्वारा किया गया मेरठ/ केंसर स्क्रीनिंग सेंटर की संकल्पना करने वाले डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के मार्गदर्शन में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन में आज भूमि पूजन किया गया। राज्य सभा सांसद डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी की निधि से बनने वाले इस भवन के लिए 366500 और चिकित्सा उपकरणों के लिए 2304540 रूपए की व्यवस्था की गई है, डा. वाजपेयी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा स्क्रीनिंग सेंटर है जहां कई तरह के केंसर की स्क्रीनिंग की जायेगी जिसका एम्स झज्जर (हरियाणा) से टैली कंसल्ट्रेशन किया जायेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर ने कहा कि यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है क्योंकि सरकारी स्तर पर केंसर स्क्रीनिंग सेंटर की स्थापना से सैकड़ों हजारों गरीबों की स्क्रीनिंग और चिकित्सा यहां हो सकेगी।

मण्डल आयुक्त भानू चंद्र गोस्वामी

मण्डल आयुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने कहा कि यह ऐसा केंसर स्क्रीनिंग सेंटर होगा जहां पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिवार के साथ साथ क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए केंसर मुक्त करने में सहायक होगा।पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि इस कार्य के लिए जितनी प्रसंशा की जाये उतनी कम है मेरठ में बनने वाले केंसर स्क्रीनिंग सेंटर में न केवल मेरठ शहर के वल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इससे लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रसाद ने सभी अतिथियों का तुलसी और गीता भेंटकर स्वागत किया गया उससे पहले सभी अतिथियों के द्वारा विधि विधान से नींव में 11 ईंट रखकर भूमि पूजन किया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अंकुर त्यागी ने बताया कि इस सेंटर को सिर्फ पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ साथ स्थानीय आम लोगों को भी प्राथमिक स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।यहां अलग-अलग तरह के कैंसर की शुरुआती जांच की जाएगी। मुंह के कैंसर की ओरल जांच, स्तन कैंसर के लिए ब्रेस्ट एग्जामिनेशन और जरूरत पड़ने पर एफ एन ए सी , सर्वाइकल कैंसर के लिए पीएपी स्मीयर और प्रोस्टेट कैंसर के लिए पी एस ए टेस्ट की सुविधा प्रस्तावित है। इसके अलावा चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार फेफड़े और ब्रेन ट्यूमर की स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी। अगर किसी मरीज में कैंसर के लक्षण या बीमारी की आशंका सामने आती है, तो उसे आगे की जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ से जोड़ा जाएगा। यानी इस सेंटर का मॉडल सिर्फ स्क्रीनिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्क्रीनिंग से डायग्नोसिस, डायग्नोसिस से रेफरल, विशेषज्ञ परामर्श, उपचार और फिर फॉलोअप तक की पूरी व्यवस्था को एक सिस्टम में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा एम्स नई दिल्ली और एम्स झज्जर के विशेषज्ञों से टेली-कंसल्टेशन और रेफरल की व्यवस्था विकसित करने की भी योजना है। मरीजों के लिए आभा आईडी ईरैफरल, और ओपीडी पंजीकरण जैसी डिजिटल सुविधाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा। सेंटर के संचालन के लिए एक पुरुष स्टाफ नर्स, दो महिला स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन और एक एक्स-रे टेक्नीशियन की व्यवस्था प्रस्तावित है। मेरठ में शुरू होने जा रही यह पहल कैंसर की शुरुआती पहचान, समय पर रेफरल और विशेषज्ञ इलाज तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग डा. अशोक कुमार तालियान, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डा. आर सी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती पूजा शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अवनीश कुमार एसपी क्राइम, सीओ सिविल लाइन संग्राम सिंह और प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह ने किया तथा संचालन डा. अंकुर त्यागी प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक चिकित्सालय पुलिस लाइन मेरठ के द्वारा किया गया। भूमि पूजन सुनील पंडित के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मुकन्द वल्लभ शर्मा संदर्भ व्यक्ति भारतीय मानक ब्यूरो, विकास कुमार एआरओ, अल्ताफ अली कार्यक्रम अधिकारी जे एस आई, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, आई एम टी के प्रबंधक योगेश मोहन गुप्ता, नागेन्द्र जी, विजेन्द्र तोमर, महेश वाली एवं स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ डा. अंकुर त्यागी प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन मेरठ आदि उपस्थित रहे।    
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 10 =

Related Articles

एक सितंबर को कमिश्ररी के घेराव का एलान

एक सितंबर को कमिश्ररी के घेराव का एलान

संस्कृत शास्त्र परम्परा ही भारतीय ज्ञान परम्परा

संस्कृत शास्त्र परम्परा ही भारतीय ज्ञान परम्परा

गांधी आश्रम से गढ़ रोड तक निगम का अभियान

गांधी आश्रम से गढ़ रोड तक निगम का अभियान

अफसरों को सता रहा जेल जाने का डर

अफसरों को सता रहा जेल जाने का डर