BSF तैनात, भारी भीड़ का संसद की ओर कूच, कई नेता अरेस्ट, सीनियर एडवोकेट उतरे सड़कों पर बल प्रयोग
नई दिल्ली। राजधानी और उससे सटे इलाकों के हालात बेहद नाजुक और तनावपूर्ण है। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले इस इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानि BSF को तैनात किया गया है। जहां दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस के साथ मिलकर आने-जाने वाले वाहनों की सख्त जांच की जा रही है। कई इलाकों में हालात बेकाबू हो चुके हैं। पुलिस ने सीजेपी के कई नेता अरेस्ट किए हैं। कुछ स्थानों पर भारी बल प्रयोग किया गया है। आंसूगैस के गोले छोड़े गए हैं। पुलिस की सख्ती के विरोध में सुप्रीमकोर्ट के कई सीनियर एडवोकट और आरटीआई एक्टिवस्ट सड़कों पर हैं। आंदोलन और भीड़ की स्थिति काफी तनावपूर्ण है, और पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों की बहुत सख्त धरपकड़ की जा रही है। मुख्य रूप से जंतर-मंतर या दिल्ली की सड़कों पर अभी लाखों की भीड़ बिल्कुल नहीं है, क्योंकि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को जमा होने ही नहीं दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।इससे पहले अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव को गुरुग्राम उसके घर से हिरासत में लिया गया। सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पहुंचे थे ध्रुव राठी के घर।
कांग्रेस विधायक शीशपाल कहरलाला सहित कई बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। रोहतक में किसान नेत्री मोनिका नैन, गुरुग्राम की लेडी डॉक्टर सारिका पर पुलिस का कड़ा पहरा है। भिवानी के युवक लोकेश को रोहतक स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन के बाथरूम से हिरासत में लिया।
आंसू गैस के गोले दागे लाठीचार्ज
प्रेस क्लब, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और रिजर्व बैंक (RBI) के पास से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे हैं, जिससे सड़कों पर अफरातफरी का माहौल है। आंदोलनकारियों के मार्च को संसद की तरफ बढ़ते देख सुरक्षा बलों ने संसद भवन का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया है। संसद के अंदर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी, जो इस आंदोलन के समर्थक बताए जा रहे हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने गुरुग्राम (गुड़गांव) में ही हिरासत में ले लिया है ताकि वह दिल्ली की सीमा में प्रवेश न कर सकें। आया नगर और अन्य सभी दिल्ली बॉर्डर्स पर पुलिस आने-जाने वाली बसों और गाड़ियों की गहन चेकिंग कर रही है और संदिग्ध प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में घुसने से पहले ही वापस भेजा या डिटेन किया जा रहा है।
भारी धरपकड़
जंतर-मंतर और संसद मार्ग की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे करीब 150 से 200 प्रदर्शनकारियों को पुलिस अब तक हिरासत में ले चुकी है। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग इलाके के पास वाशरूम और अन्य जगहों से भी ढूंढकर निकाला और हिरासत में लिया है। संसद मार्ग से कनॉट प्लेस और टॉल्स्टॉय रोड की तरफ जाने वाले रास्तों पर मल्टी-लेयर लोहे और कंक्रीट के बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल और दंगा-रोधी वाहन तैनात हैं।
इन्हें लिया हिरासत में
Leave a comment