Home Delhi सीएम योगी का सपा व कांग्रेस पर बड़ा हमला
Delhi

सीएम योगी का सपा व कांग्रेस पर बड़ा हमला

सीएम योगी का सपा व कांग्रेस पर बड़ा हमला

Share
सीएम योगी का सपा व कांग्रेस पर बड़ा हमला
Share
लखनऊ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब भी माफियाओं पर कार्रवाई होती है ये दल आंसू बहाने लगते हैं। सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस की तुलना रामायण कालीन खर-दूषण, मरीचि, सुबाहू से तुलना कर दी।

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उन्नाव में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में तब एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब अन्नप्राशन के लिए पहुंचे बच्चे योगी की गोद में जाते ही चुप हो गए. कुछ देर पहले तक ये बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे, लेकिन सीएम योगी की गोद में जाते ही बच्चे शांत हो गए. फिर योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों ने इन बच्चों का अन्नप्राशन कराया। रो रहे बच्चों के शांत होने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी मैं देख रहा था, दो बच्चों का अन्नप्राशन कराना था, बच्चे रो रहे थे, जब वो बच्चे मेरे पास आए तो उन्होंने रोना बंद कर दिया। साक्षी जी ने कहा अरे इन्होंने तो रोना बंद कर दिया. मैंने कहा बच्चे ईश्वर का रूप हैं, इन्हें पता है कि हम आ गए हैं तो इनका भविष्य सुरक्षित है! इस दौरान वहां बच्चों के परिजन के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप, इन्हें पता हम हैं तो इनका भविष्य सुरक्षित हाथों में है। सीएम योगी उन्नाव में 570 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। वह रामायण काल के राक्षसों का जिक्र कर सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे। मालूम हो कि गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला किया. योगी ने कहा कि जब सत्ता पोषित इन माफियाओं को जब मैं देखता हूं तो मुझे रामायण याद आता है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 9 =

Related Articles

त्रिशा पर टिप्प्णी पर दी उदयनिधि ने सफाई

त्रिशा पर टिप्प्णी पर दी उदयनिधि ने सफाई

पाक ने सीमा पर तैनात की चीन की घातक तोप

पाक ने सीमा पर तैनात की चीन की घातक तोप

उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए झटके से नहीं कम

उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए झटक से नहीं कम

ईरान की अमेरिका को हमले तेज करने की चेतावनी

ईरान की अमेरिका को हमले तेज करने की चेतावनी