Home Delhi विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं रैली
Delhi

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं रैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं रैली

Share
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं रैली
Share

विश्व पर्यावरण दिवस पर मालवीय नगर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण एवं रैली का आयोजन

नई दिल्ली, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंडित मदन मोहन मालवीय हॉस्पिटल एवं चेस्ट क्लीनिक, मालवीय नगर, दक्षिणी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जी. पी. कौशल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है तथा प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया गया तथा श्री राजेश तिवारी (वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक) के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर माई भारत, दक्षिणी दिल्ली के स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. उपासना गोगोई, जिला क्षय रोग अधिकारी, दक्षिणी दिल्ली द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. मुकुट भौमिक, श्री विनय कुमार सिंह, सुश्री अजरा जमाल, डॉ. मोनिका सिंह, सुश्री नीलू थदानी, श्री यतेंद्र सिंह, श्री त्रिलोक चंद्र थपलियाल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 2 =

Related Articles

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल दागने की बात मानी

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल दागने की बात मानी

फीफा फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेगी ईरानी फुटबाल टीम

फीफा फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेगी ईरानी फुटबाल टीम

गोलियों से दहल उठा मणिपुर का कांगपोकपी तीन की मौत

गोलियों से दहल उठा मणिपुर का कांगपोकपी तीन की मौत

आर्थिक सुनामी वाले राहुल के बयान से हंगामा

आर्थिक सुनामी वाले राहुल के बयान से हंगामा