फीफा फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेगी ईरानी फुटबाल टीम
फीफा फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेगी ईरानी फुटबाल टीम
1
Share
Share
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच कहा था कि यदि ईरानी फुटबाल टीम फीफा टूर्नामेंट के लिए अमेरिका आती है तो उन्हें मेजबानी करने में खुशी होगी। अब ईरानी टीम अमेरिका जा रही है। हालांकि उनके फीफा में खेलने को लेकर अभी भी संदेह कायम है, हालांकि यह संदेह महज पांच फीसदी है। 95 फीसदी उम्मीद है कि ईरानी फुटबाल टीम फीफा टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगी। माना जा रहा है कि इसी के चलते ईरान की फुटबॉल टीमने वीजा के लिए अपने पासपोर्ट तुर्की में अमेरिकी दूतावास को सौंप दिए हैं, यह बात उनके फुटबॉल महासंघ के प्रमुख ने कही है। यह बात फुटबाल महासंघ के प्रमुख मेहदी ताज ने शुक्रवार को कहा कि ईरान विश्व फुटबॉल की शासी निकाय फीफा के निर्देशों का पालन कर रहा है।
आज स्पेन के लिए रवाना
ईरानी फुटबाल टीम स्पेन के लिए रवाना होगी। ईरानी टीम शनिवार को तुर्की से स्पेन के लिए उड़ान भरने वाली है और फिर वहां से मैक्सिको में अपने बेस कैंप के लिए रवाना होगी, जहां टीम को वीजा जारी किया जा चुका है। पूरी दुनिया की नजर आने वाले चंद घंटों में होने वाले घटनाक्रम पर लगी है। सबसे बड़ी चिंता ईरानी फुटबाल खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर है। ताज ने कहा, “हम यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि कल क्या होता है, क्योंकि हमारी राष्ट्रीय टीम को ये पासपोर्ट प्राप्त करने और उनके साथ तिजुआना की यात्रा करने की आवश्यकता है।”
ईरानियों ने अपने विश्व कप कार्यक्रम स्थल को, जो शुरू में टक्सन, एरिजोना में होने की योजना थी, उत्तर-पश्चिमी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर तिजुआना में स्थानांतरित कर दिया। वहीं दूसरी ओर फुटबाल महासंघ के ताज ने कहा कि ईरानी फुटबॉल महासंघ ने “कुछ मुद्दे और अनुरोध इस तरह से उठाए थे कि फीफा को बताया गया था कि अगर वे [अमेरिकी] खिलाड़ियों, हमारे तकनीकी कर्मचारियों के कुछ सदस्यों और हमारे प्रतिनिधिमंडल के अन्य वर्गों के लिए वीजा जारी नहीं करते हैं, तो हम अन्य निर्णय ले सकते हैं”। उन्होंने आगे कहा, “मेरा आकलन है कि सभी वीजा पूरी तरह से जारी किए जाएंगे, और इस संबंध में संभवतः कोई समस्या नहीं होगी।”
Leave a comment