Home मेरठ प्रभारी मंत्री का सर्किट हाउस में शानदार स्वागत
मेरठ

प्रभारी मंत्री का सर्किट हाउस में शानदार स्वागत

प्रभारी मंत्री का सर्किट हाउस में शानदार स्वागत

Share
प्रभारी मंत्री का सर्किट हाउस में शानदार स्वागत
Share

मेरठ। जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ आए समाज कल्याण/प्रभारी मंत्री असीम अरूण का सर्किट हाउस में शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जुटे थे। इनमें इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री जलशक्ति दिनेश खटीक, महापौरहरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, भाजपा की पंजाबी नेत्री व कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा, मुकेश सिंहल आदि भी शामिल रहे। प्रभारी मंत्री असीम अरुण एनआईसी सभागार में आयोजित केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण में जनजागरूकता अभियान की तैयारियों के संबंध में जनपद मेरठ व हरदोई की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। जिलाधिकारी द्वारा 05 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमो की कार्य योजना को राज्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी व एसएसपी ने प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियो का प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंट कर स्वागत किया। गया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला

जिलाधिकारी ने बताया कि 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस, 08 जून से 14 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम, 11 जून से 14 जून 2026 तक मीडिया संबोधन एवं संवाद, 14 जून से 16 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले, 16 जून से 17 जून 2026 तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 जून से 20 जून 2026 तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित स्टॉल एवं विकास प्रदर्शनी, 18 जून से 19 जून 2026 तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जनपद से ग्रामीण स्तर तक कार्यक्रमो की वृृहद कार्य योजना तैयार की गई है तथा कार्यक्रमो हेतु नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। बैठक में जनपद हरदोई ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियो, कार्यक्रमो की उपलब्धियो तथा जनमानस के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु एक समेकित अभियान 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। उन्होने अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान के मूलभाव के अनुरूप संचालित किये जाये। केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओ के संतृप्तिकरण तथा प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विकास कार्य एवं सुशासन मॉडल को समस्त कार्यों में शामिल करते हुये आयोजन किया जाये।

कार्यक्रमों में नजर आए भव्यता

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक से सुझाव प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ पूरे अभियान के अंतर्गत समस्त कार्यक्रमो को भव्यता के साथ आयोजित किया जाये, अधिक से अधिक आमजनमानस को विविध कार्यक्रमो से जोडते हुये लाभान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि 12 वर्ष की अवधि में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में बडी संख्या में विकास कार्य कराये गये है। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से आमजनमानस लाभान्वित हुए है। आयोजित कार्यक्रमो से आमजनमानस को जोडते हुये शहरी, ग्रामीण, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका सहित समस्त क्षेत्रो में कार्यक्रम आयोजित किये जाये तथा आमजनमानस के जीवन में हुए बदलाव को प्रदर्शित किया जाये तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। उन्होने यह भी कहा कि शासनादेश के साथ-साथ जनपद के अन्य कार्यक्रमो को जोडते हुये समस्त कार्यक्रमो का भव्यता के साथ आयोजन किया जाये।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री जलशक्ति दिनेश खटीक, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, डीएफओ वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 7 =

Related Articles

पर्यावरण एव स्वच्छता क्लब का नेत्र जांच शिविर

पर्यावरण एव स्वच्छता क्लब का नेत्र जांच शिविर

सेफ्टीकिट के बगैर ही नालों व गटर में उतारे जा रहे हैं कर्मचारी

सेफ्टीकिट के बगैर ही नालों व गटर में उतारे जा रहे हैं...

पुलिस ने घेरा शिवसेना कार्यालय जमकर बहस

पुलिस ने घेरा शिवसेना कार्यालय जमकर बहस

नई सड़क खसरा 6041 सेंट्रल मार्केट की तर्ज पर होगा ध्वस्त

नई सड़क खसरा 6041 सेंट्रल मार्केट की तर्ज पर होगा ध्वस्त