Home मेरठ उपराज्यपाल से श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट
मेरठ

उपराज्यपाल से श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट

उपराज्यपाल से श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट

Share
उपराज्यपाल से राजभवन, श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट
Share
मेरठ। महामाना मालवीय मिशन मेरठ शाखा के 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल से राजभवन, श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का सांस्कृतिक भ्रमण 2 मई से 9 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत सदस्यों ने श्रीनगर पहुंचकर राजभवन में महामहिम उपराज्यपाल महोदय से मुलाकात की।

आत्मीय स्वागत

इस अवसर पर महामहिम उपराज्यपाल ने सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त कर उनका आत्मीय स्वागत किया। भेंट के दौरान महामाना मालवीय मिशन मेरठ शाखा के अध्यक्ष इंजीनियर मुनीश कुमार ने महामहिम को स्मरण कराया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व उनके कर कमलों द्वारा ही मेरठ शाखा का शुभारंभ किया गया था। उस समय शाखा में मात्र 48 सदस्य थे, जबकि वर्तमान में शाखा में लगभग 215 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि महामहिम उपराज्यपाल की मालवीय मिशन के प्रति आस्था एवं समर्पण से प्रेरित होकर मेरठ शाखा निरंतर सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर कार्य कर रही है। साथ ही पंडित मदन मोहन मालवीय जी के विचारों, सिद्धांतों एवं आदर्शों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

मालवीय जी के विचारों के प्रचार-प्रसार

महामहिम उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि मालवीय जी के विचारों एवं सिद्धांतों का पूर्ण आस्था और समर्पण के साथ समाज में प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरठ शाखा के सदस्य सांस्कृतिक यात्रा के माध्यम से इतनी लंबी दूरी तय कर श्रीनगर पहुंचे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मेरठ शाखा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। सांस्कृतिक यात्रा पर गए सभी सदस्यों के लिए यह भेंट अत्यंत ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रही। कार्यक्रम के अंत में महामहिम उपराज्यपाल महोदय ने सभी सदस्यों के साथ चाय पर अनौपचारिक चर्चा की, जिसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन से विदाई ली।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

Related Articles

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की कार्यशाला

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की कार्यशाला

एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे

एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे

पार्षदों ने ही खोल दी निगम की बद इंतजामी की पोल

पार्षदों ने ही खोल दी निगम की बद इंतजामी की पोल

भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी

भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी