Home Uncategorized सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खराब गुणवत्ता मंडलायुक्त नाराजग
Uncategorized

सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खराब गुणवत्ता मंडलायुक्त नाराजग

सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खराब गुणवत्ता मंडलायुक्त नाराजग

Share
सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खराब गुणवत्ता मंडलायुक्त नाराजग
Share

मेरठ। मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खराब गुणवत्ता और कार्य में लापरवाही से आम जनता को हो रही परिशानियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार का निर्देश दिया। कमिश्नरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।  सीएम ग्रिड, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के तहत स्वीकृत विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ये सभी प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं हैं, इनमें लापरवाही अक्षम्य है।  मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने इस दौरान  शहर में संचालित विकास कार्यों, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम ग्रिड योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सीएम ग्रिड योजना की सड़कों के निर्माण कार्य के दौरान एजेंसी की लापरवाही से आम जनता को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। गुणवत्ता की जांच की भी आवश्यक्ता जताई। जिसपर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान आवागमन बाधित न होने देने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nine =

Related Articles

यूक्रेन व रूस के बीच चार साल से लड़ाई अब सीजफायर

यूक्रेन व रूस के बीच चार साल से लड़ाई अब सीजफायर

महंगाई की मार से मचा हा-हाकार

महंगाई की मार से मचा हा-हाकार

नेपाल ने भारत से मांगी माफी मानी गलती

नेपाल ने भारत से मांगी माफी मानी गलती