Home मेरठ सीएम के दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर निगम
मेरठ

सीएम के दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर निगम

सीएम के दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर निगम

Share
सीएम के दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर निगम
Share

दौरे से पहले गरजा नगर निगम का बुलडोजर, सीसीएसयू से पीवीएस रोड तक हटाया अतिक्रमण

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 14 अक्तूबर को प्रस्तावित मेरठ आगमन को लेकर प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से लेकर तेजगढ़ी चौराहे और पीवीएस रोड तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया।

अभियान से मचा हड़कंप, जब्त किया सामान

नगरायुक्त के आदेश पर नगर निगम का प्रवर्तन दल भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ सीसीएसयू के मुख्य द्वार के पास पहुंचा। टीम को देखते ही सड़क किनारे ठेले, खोमचे और अस्थायी दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए, जबकि सड़क और फुटपाथ पर स्थायी व अस्थायी रूप से किए गए अवैध कब्जों को प्रवर्तन दल ने सख्ती से हटवाया। विश्वविद्यालय मार्ग से शुरू हुआ यह अभियान तेजगढ़ी चौराहे से होते हुए पीवीएस रोड तक चला। इस दौरान सड़क की पटरियों पर रखा गया सामान भी जब्त किया गया।

अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर डटे रहे और अपनी निगरानी में अतिक्रमण हटवाया। अभियान में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, सहायक नगर आयुक्त तनुजा निगम, सहायक अभियंता (AE), अवर अभियंता (JE), लेखपाल और नगर निगम प्रवर्तन दल की समस्त टीम शामिल रही। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यापारियों और दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क या फुटपाथ पर न फैलाएं।

शहर के कई प्रमुख इलाकों में पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम पिछले कई दिनों से लगातार अभियान चला रहा है। नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देशन में इससे पहले भी शहर के कई व्यस्ततम मार्गों और चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। पूर्व में चलाए गए अभियानों के तहत गढ़ रोड पर आनंद हॉस्पिटल के सामने, लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के सामने और सीसीएसयू के आसपास से अवैध कब्जे हटाए गए थे। इसके अलावा कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र और शहर के बेहद व्यस्त घंटाघर इलाके में भी नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया था।

कब्जे पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार और सहायक नगर आयुक्त तनुजा निगम ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन और आम जनता की सुविधा को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों को पूरी तरह साफ और सुगम बनाया जा रहा है। यदि किसी भी दुकानदार या अतिक्रमणकारी द्वारा दोबारा सड़क या फुटपाथ पर कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो उसके खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम का यह अभियान आगामी दिनों में भी शहर के अन्य हिस्सों में जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 17 =

Related Articles

डा. साेमेन्द्र तोमर ने दी सीएम के दौरे की जानकारी

डा. साेमेन्द्र तोमर ने दी सीएम के दौरे की जानकारी

गड्ढों के जाल में उलझा ‘स्मार्ट’ सिटी मेरठ

गड्ढों के जाल में उलझा 'स्मार्ट' सिटी मेरठ

भाईदूज परभारी पड़ा जाम, हाईवे से शहर तक रेंगते रहे वाहन

भाईदूज परभारी पड़ा जाम, हाईवे से शहर तक रेंगते रहे वाहन

अर्ध वार्षिक परीक्षा के चलते एक दिन पहले बैठक

अर्ध वार्षिक परीक्षा के चलते एक दिन पहले बैठक