Home Delhi ट्रंप को ईरानियों की काल का बेसब्री का इंतजार
Delhi

ट्रंप को ईरानियों की काल का बेसब्री का इंतजार

ट्रंप को ईरानियों की काल का बेसब्री का इंतजार

Share
ट्रंप को ईरानियों की काल का बेसब्री का इंतजार
Share
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड बातचीत का दूसरा दौर ना होने से परेशान है  लेकिन दुखी नहीं। उन्हें उम्मीद है कि बाचतीत जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मुझे ईरानियों की कॉल का इंतजार है। ट्रंप ने कहा है कि वह बातचीत को तैयार बैठे हैं। ईरानी जब चाहें उन्हें कॉल कर सकते हैं। बातचीत में बड़ी रूकावट ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी को माना जा रहा है। ईरानी विदेश मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि घेराबंदी की बंदिशों के बीच बातचीत संभव नहीं है। हालांकि ईरान का कहना है कि स्थायी संघर्ष विराम के पक्ष में है। उसने उचित मार्फतों से अपने प्रस्ताव अमेरिका तक पहुंचा दिए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच समझौता कराने को पाकिस्तान की तर्क पर तुर्की भी सक्रिय है। तुर्की तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने अमेरिकी वार्ताकारों के साथ फोन पर बातचीत के दौरान ईरान-अमेरिका वार्ता में हुए नवीनतम घटनाक्रमों पर चर्चा की। तुर्की पहले से ही बातचीत कराने में सक्रिय रहा भी है। बीच में पाकिस्तान के एकाएक अधिक एक्टिव होने के बाद तुर्की के प्रयास दुनिया को कम नजर आ रहे थे। पाकिस्तान और तुर्की के अलावा भी दूसरे मुल्क चाहते हैं कि ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई ना हो। मिडिल ईस्ट में शांति कायम होना दुनिया की शांति के लिए जरूरी है।

डोनाल्ड ट्रंप का रवैया सकारात्मक

ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत के लिए जब से प्रयास जमीनी स्तर पर नजर आए हैं तब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये में ईरान को लेकर खासा बदलाव देखा गया है। उन्होंने धमकी वाली भाषा पर एकाएक विराम लगाया है। उनके तमाम बयान सकारात्मक है। वह किसी भी तरह से ईरान से बाचतीत के मेज पर मिलने को उतावले नजर आते हैं। वो अभी भी कह रहे हैं कि ईरान के फोन का इंतजार है। बातचीत रूकी है बंद नहीं हो गयी है। यह बातचीत दोबारा जल्द शुरू होगी, हालांकि तब तक ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रहेगी। ईरान का कहना है कि उसके बंदरगाहों की घेराबंदी अवैध है। स्ट्रेट हार्मूज उसके मित्र देशों के लिए पहले भी खुला था अभी भी खुला हुआ है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − four =

Related Articles

अंकिता भंडारी हत्याकांड के जख्म फिर हरे

अंकिता भंडारी हत्याकांड के जख्म फिर हरे

अनुपम खेर ने ले लिया उड़ता तीर हो रहे ट्रोल

पम खेर ने ले लिया उड़ता तीर हो रहे ट्रोल

विदेशी मीडिया के लिए हॉट न्यूज बना आंदोलन

विदेशी मीडिया के लिए हॉट न्यूज बना आंदोलन

विपक्ष का आक्रामक सड़क प्रदर्शन

विपक्ष का आक्रामक सड़क प्रदर्शन