Home मेरठ ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी
मेरठ

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

Share
ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Share
मेरठ। छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित महानगर के अग्रणीय शिक्षण संस्थान ऋषभ एकेडमी में खगोल विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन खगोल विज्ञान दिवस के अवसर पर ऋषभ एकेडमी, मेरठ कैंट में इंटर-हाउस विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में अर्जुन हाउस, भारत हाउस, प्रताप हाउस और शिवाजी हाउस के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न चरणों में विभाजित किया गया, जिनमें सामान्य ज्ञान राउंड, दृश्य राउंड, रैपिड फायर राउंड तथा बजर राउंड शामिल थे, जिससे यह कार्यक्रम रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना।  कड़े मुकाबले के बाद भारत हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अर्जुन हाउस द्वितीय स्थान पर रहा तथा शिवाजी हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।   इस प्रश्नोत्तरी का संचालन आदिति पंत द्वारा आत्मविश्वास के साथ किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष पिंकेश सिंह, तरन्नुम खान, जय भारती और शिल्पी जैन का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. त्यागी ने विजेता टीमों को बधाई दी तथा विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर ने विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, दृष्टिकोण और विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करते रहने की प्रेरणा दी।

अंग्रेज़ी भाषा दिवस

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऋषभ एकाडेमी में अंग्रेज़ी भाषा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस महान नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने बच्चों को शेक्सपियर के बारे में भी काफी रोचक और नॉलेज बढ़ाने वाली जानकारियां भी दीं। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने भी बच्चों को शेक्सपियर के बारे में बताया। प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग द्वारा विभिन्न इंटर हाउस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा । से IV तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे वक्ताओं ने सुंदर अभिव्यक्ति, उचित भाव-भंगिमा और आवाज़ के उतार-चढ़ाव के साथ कविताएँ प्रस्तुत कीं। कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस सुलेख (कैलीग्राफी) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने शेक्सपियर के अमर उद्धरणों को सुंदर हस्तलेखन में प्रस्तुत किया और अपनी उत्कृष्ट लेखन कला का प्रदर्शन किया। इन आयोजनों के लिए ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ऋषभ के प्रिंसिपल और अनय स्टाफ को बधाई दी और कहा कि यह सिलसिला रूकना नहीं चाहिए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 7 =

Related Articles

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना