स्ट्रेट होर्मूज फिर बंद तेल गैस की कीमतें पहुंचेंगी आसमान पर
स्ट्रेट होर्मूज फिर बंद तेल गैस की कीमतें पहुंचेंगी आसमान पर
8
Share
Share
नई दिल्ली। अमेरिकन नेवी की ईरानी बंदरगाहो की नाकाबंदी से इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर सख्त नाराज है। कमंडरों ने साफ कर दिया है कि पुराने हालात बना दिए जाने के बाद उन्होंने स्ट्रेट हार्मूज को बंद कर दिया है। इसके लिए अमरेिका की अतिवादी नीति जिम्मेदार है। ईरान की ओर से पूरी दुनिया को राहत का प्रयास किया गया था, लेकिन स्ट्रेट होर्मूज बंद किए जाने की वजह पूरी दुनिया को पता चलनी चाहिए। इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत दुनिया में तेल गैस की कीमते फिर आसमान छूनें लगेंगी।
यह बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि नौसैनिक नाकाबंदी तब तक पूरी तरह से लागू जारी रखी खरी जाएगी
जब तक “ईरान के साथ हमारा समझौता 100% पूरा नहीं हो जाता”। हालांकि ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि ईरान से समझौता हो जाएगा। अब सीज फायर बढाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन वह यह भी कहते हैं कि ईरान को अमेरिका की सभी शर्तें माननी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल से लेबनान पर बमबारी बंद करा दी गयी है।
ईरान ने खोल दिया था स्ट्रेट होर्मूज
पूरी दुनिया को राहत देने के लिए ईरान ने स्ट्रेट होर्मूज कारोबारी शिप की आवाजाही के लिए खोल दिए जाने का एलान किया था, लेकिन बात उस वक्त बिगड़ गयी जब ईरान की पहल के बाद भी अमेरिकन नेवी ने उसके बंदरगावों की नॉकाबंदी जारी रखी। कई देशों ने इसके लिए अमेरिका की मजम्मत भी की है। ये तमाम देश डोनाल्ड ट्रंप की ईरान नीति से पहले से ही नाराज चल रहे हें।
Leave a comment