Home मेरठ नोएडा के श्रमिकों की मांगे स्वीकार, हिंसा में होगी कार्रवाई
मेरठ

नोएडा के श्रमिकों की मांगे स्वीकार, हिंसा में होगी कार्रवाई

नोएडा के श्रमिकों की मांगे स्वीकार, हिंसा में होगीइ कार्रवाई

Share
नोएडा के श्रमिकों की मांगे स्वीकार, हिंसा में होगीइ कार्रवाई
Share

नई दिल्ली। नोएडा के फेज 2 और 60 में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान अचानक हिंसा हो गयी। कई गाड़ियां आग के हवाले कर दी गयीं।  फ़ैक्ट्री इलाकों तमाम फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक प्रदर्शन कर रहे थे। ये लोग बोनस और कामकाज के बेतहर माहौल की बात कर रहे थे। प्रदर्शन  नोएडा के फ़ेज़-2 और सेक्टर 60 के फ़ैक्ट्री इलाकों में हो रहा था। जहां प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। कई गाड़ियां आग के हवाले कर दी गईं। व्यापक हिंसा के बाद पुलिस ने हिंसा करने वालों पर बल प्रयाेग किया।

वर्किंग पैलेस में यौन उत्पीड़न

प्रदर्शनकारियों ने सबसे ज्यादा गंभीर आरोप वर्किंग पैलेस में यौन उत्पीड़न का लगाया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच और रोक के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनायी जानी चाहिए। इसके अलावा श्रमिक वेतन बढ़ाने, बोनस देने, कामकाज का बेहतर माहौल बनाने और वर्किंग प्लेस में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए कमेटी बनाने की मांग कर रहे थे। सोमवार सुबह हुए इस प्रदर्शन की वजह से नोएडा और दिल्ली के बीच की सड़कों पर लंबा जाम लग गया और काम पर जाने वाले हज़ारों लोग जहां के तहां फंस गए।

डीएम मेघा रूपम ने की बैठक

गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेघा रूपम ने कई फैक्ट्री मालिकों के साथ बैठक की है।उन्हें उन्हें श्रमिकों की मांग पूरी करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ये सुनिश्चित करेगा कि उनकी ये मांगें पूरी हों। गौतमबुद्ध नगर की ज़िलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि प्रशासन ने पिछले दो-तीन दिनों के दौरान औद्योगिक यूनिट्स के साथ बैठकें की हैं। औद्योगिक यूनिट्स को दिए निर्देशों के बाद प्रशासन ने इसे सुनिश्चित कराने का फ़ैसला किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − eight =

Related Articles

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित