Home Delhi अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण शुरू
Delhi

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण शुरू

Share
अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण शुरू
Share

नई दिल्ली। पवित्र अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। यात्राइस साल 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है और इसका समापन 28 अगस्त यानि रक्षा बंधन को होगा। उम्मीद की जा रही है कि बीते सालों की अपेक्षा इस साल कहीं ज्यादा संख्य में यात्री श्रीअमरनाथ जी की पवित्र गुफा के दर्शन को पहुंचेंंगे। जम्मू कश्मीर सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी 29 जून को होगी। इसमें भगवान शिव की आराधना की जाती है। तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होगा।

सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा

पंजीकरण सुविधा देश के किसी भी जम्मू और कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक सहित 554 बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगी। वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से सुरक्षा इंतजामों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। सरकार की ओर से बड़े स्तर पर हर साल सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं। पिछले सालों के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के अलावा और क्या बेहतरी की जा सकती है इस बात की भी समीक्षा की जा रही है।

शिविरों का पंजीकरण

अमरनाथ यात्रा के दौरान जो लोग व संस्थाएं सेवा शिविर लगाते हैं उनके लिए भी पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए भी ऑन लाइन पंजीकरण किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सेवा शिविरों को चलाने वालों ने भी पंजीकरण और दूसरी सामान आदि भेजने की तैयारियांं शुरू कर दी हैं। इस बार बीते सालों की अपेक्षा अधिक शिविरों कीे अनुमति राज्य सरकार की ओर से दिए जाने की संभावना जतायी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + four =

Related Articles

महिला बिल पर विपक्ष सरकार के साथ, तरीका मंजूर नहीं

महिला बिल पर विपक्ष सरकार के साथ, तरीका मंजूर नहीं

छात्रा की लाश मिली पूरा थाना सस्पेंड

छात्रा की लाश मिली पूरा थाना सस्पेंड

कई देशों में हाेगी भुखमरी की हालात

कई देशों में हाेगी भुखमरी की हालात

चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा

चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा