Home Uncategorized काशीपुर पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार
Uncategorized

काशीपुर पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार

Share
Share

काशीपुर/सोनू

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने 2 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में वेयन्त सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी थाना आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर शामिल हैं, जो फौजदारी वाद संख्या 1722/19 (धारा 60 आबकारी अधिनियम) में वांछित थे। वहीं निपेंद्र शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी सुभाष नगर, कोतवाली काशीपुर को भी गिरफ्तार किया गया, जो फौजदारी वाद संख्या 1112/19 (धारा 380/411/34 भादवि) में वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने दोनों वारंटियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमचंद तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Related Articles

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट