Home Uk देहरादून कुमारी सैलजा 8 अप्रैल को 5 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी, रुद्रपुर से शुरू होगी कार्यकर्ता बैठकों की श्रृंखला
देहरादून

कुमारी सैलजा 8 अप्रैल को 5 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी, रुद्रपुर से शुरू होगी कार्यकर्ता बैठकों की श्रृंखला

Share
Share

देहरादून अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 8 अप्रैल 2026 से राज्य के 5 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कुमारी सैलजा 8 अप्रैल को अपराह्न 1:00 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगी। रुद्रपुर पहुंचकर वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके बाद अपराह्न 2:00 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर, महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर एवं महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगी।
दौरा कार्यक्रम
• 9 अप्रैल: प्रातः 10:00 बजे स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में नैनीताल जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद कोटद्वार के लिए प्रस्थान। सायं 5:00 बजे कोटद्वार जनपद एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात।
• 10 अप्रैल: प्रातः 10:00 बजे कोटद्वार में बैठक के बाद हरिद्वार के लिए प्रस्थान। अपराह्न 3:00 बजे जयराम आश्रम, हरिद्वार में हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की ग्रामीण एवं रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक। सायंकाल गंगा आरती में प्रतिभाग कर देहरादून के लिए प्रस्थान।
• 11 अप्रैल: नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपराह्न 3:00 बजे देहरादून महानगर, पछुवादून एवं परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक। सायं 5:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग एवं पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक।
• 12 अप्रैल: देहरादून में एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘जय भीम-जय हिंद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शाम को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कुमारी सैलजा अपने दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगी। उनका यह 5 दिवसीय दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को नए जोश के साथ तैयार करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 7 =