Home मेरठ भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता
मेरठ

भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता

भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता

Share
भारतीय मानक ब्यूरो ने करायी प्रतियोगिता
Share

उदय प्रताप इण्टर कालेज में ज्योति, शालू और सलोनी को प्रथम पुरस्कार

मेरठ। भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा कार्यालय के तत्वावधान में उदय प्रताप इण्टर कालेज सपनावत में हेलमेट पर मानक लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजमणि पाल एवं भारतीय मानक ब्यूरो के संदर्भ व्यक्ति मुकन्द वल्लभ शर्मा के द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से किया गया। प्रधानाचार्य राजमणि पाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा कराये जा रहे कार्यक्रम बहुत ही ज्ञानवर्धक है इनकी मैं हृदय से प्रसंशा करता हूं। अपने संबोधन में मेंटोर प्रवीन सैनी ने प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो के महत्व और दैनिक जीवन में ढ्ढस्ढ्ढ मार्क की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पैदा करती हैं।

पहचान की बतायी विधि

बीआईएस के मुकन्द वल्लभ शर्मा ने छात्र छात्राओं को हेलमेट के लिए निर्धारित भारतीय मानक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेलमेट का वजन, उसके बाहरी खोल की गुणवत्ता, और अंदर सामग्री किस प्रकार होनी चाहिए ताकि सिर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके जिससे कि प्रयोग करने वाले की सुरक्षा पर बुरा असर न पड़े। उन्होंने असली मार्क की पहचान करने की विधि भी बताई। तथा सभी छात्र छात्राओं से अपील की कि बीआईएस केयर एप सभी अपने मोबाइल में डाउनलोड करें व अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी दें। विद्यालय के मेंटोर प्रवीन सैनी ने कार्यक्रम का संयोजन किया। उनके कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर 60 प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और हेलमेट के मानकों पर अपने विचार लिखे। प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से ज्योति, शालू व सलोनी ने प्राप्त किया , द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से मनीषा व तरूणा, तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से बेबी, सुबालेहा व शिवा ने प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार कु साक्षी ने जीता, सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, , सर्टिफिकेट एवं डायरी व पैन प्रदान किये गए। कार्यक्रम में दिनेश कुमार सिंह सेंगर, डा. विमला सिंह प्रवक्ता, संयोगिता प्रवक्ता एवं वरिष्ठ लिपिक उपेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। अन्त में प्रवीन सैनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 16 =

Related Articles

शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष

शशांक शर्मा बने NSUI वेस्ट यूपी प्रदेश अध्यक्ष

हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप

हरित प्रदेश की मांग कमजोर करने का आरोप

राज्यपाल का युवाओं को ‘नौकरी देने वाला’ बनने का संदेश

राज्यपाल का युवाओं को 'नौकरी देने वाला' बनने का संदेश

हिंदू आस्था के विरुद्ध राजनीति पर करारा तमाचा

हिंदू आस्था के विरुद्ध राजनीति पर करारा तमाचा