Home मेरठ केशव प्रसाद मौर्य का राहुल व अखिलेश पर तीखा हमला
मेरठ

केशव प्रसाद मौर्य का राहुल व अखिलेश पर तीखा हमला

केशव प्रसाद मौर्य का राहुल व अखिलेश पर तीखा हमला

Share
केशव प्रसाद मौर्य का राहुल व अखिलेश पर तीखा हमला
Share

विपक्ष के दोनों नेताओं पर सत्ता के लिए बिलबिलाने व व्याकुल होने के आरोप लगाए

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को दिल्ली रोड राम लीला ग्राउंड में आयोजित जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष के दोनों नेताओं पर सत्ता के लिए बिलबिलाने व व्याकुल होने के आरोप लगाए। विपक्ष की बेचैन बताते हुए तंज कसते हुए मौर्य ने कहा कि “राहुल (गांधी) और अखिलेश (यादव) अब बिलबिला रहे हैं।” उन्होंने पूर्व में भी सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि दोनों नेता सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन जनता उनके भ्रम में नहीं आएगी। केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड मैदान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सामाजिक समरसता संकल्प महायात्रा’ की जनसभा में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह यात्रा जालंधर से बागपत होते हुए मेरठ पहुंची। महासभा में बड़ी संख्या में संत समाज के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों—विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस—पर तीखा हमला बोला। समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार करते हुए उन्होंने मंच से जनता से पूछा कि “क्या गुंडागर्दी करने वाले सपाई प्रदेश में कानून का राज बना पाएंगे?” ‘साइकिल’ बनाम ‘कमल’ का संदेश मतदाताओं को सचेत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनता चुनाव में ‘साइकिल’ का बटन दबाएगी, तो प्रदेश में फिर से गुंडागर्दी वापस आ जाएगी। इसके विपरीत, उन्होंने ‘कमल’ के निशान को सुशासन, सुरक्षा और विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही आम नागरिक सुरक्षित है। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार संत रविदास के समरसता और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान कर रही है। उप मुख्यमंत्री के साथ मंच को योगी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, शहर विधानसभा सीट से दावेदार माने जा रहे कलमदत्त शर्मा व एलएलसी धर्मेंन्द्र भारद्वाज, संजीव सिक्का समेत तमाम बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मंच पर रविदासी संतों समेत विभिन्न संत समाजों के लगभग 100 से 150 प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक कुमार रावत के शामिल रहें। वहीं दूसरी ओर यात्रा के स्वागत और सभा की व्यवस्थाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर महामंत्री विनय शर्मा पाराशर, जिला महामंत्री सुभाष शर्मा और समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, मनिंदर पाल, सत्यवीर त्यागी, अंकुर राणा, तथा भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी और पार्षद सत्यपाल सिंह कुटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Related Articles

आबूलेन की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य सख्त

आबूलेन की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य सख्त

ये बच्चे कमजोर नहीं, ईश्वर के विशेष वरदान हैं

ये बच्चे कमजोर नहीं, ईश्वर के विशेष वरदान हैं

लखनऊ में गरजे मेरठी कांग्रेसी

लखनऊ में गरजे मेरठी कांग्रेसी

27 को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

27 को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य