Home मेरठ भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक
मेरठ

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक

Share
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक
Share

संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों से दायित्वों को लेकर चर्चा

मेरठ। आज भाजपा पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय, हर्मन सिटी, बागपत रोड, मेरठ पर जिला मेरठ महानगर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी साहिल शर्मा एवं भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय,रवीश अग्रवाल एवं विनय पाराशर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। बैठक का संचालन महामंत्री राकेश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अक्षय भड़ाना ने मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा

बैठक में अक्षय भड़ाना ने महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण के साथ संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं किसान मोर्चा की भूमिका पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा निर्धारित विजय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − six =

Related Articles

बच्चों को दी खेल योजनाओं की जानकारी

बच्चों को दी खेल योजनाओं की जानकारी

संभव में एमडी ने की जनसुनवाई

संभव में एमडी ने की जनसुनवाई

सीएम ग्रिड रोड से निगम ने हटाए अवैध कब्जे

सीएम ग्रिड रोड से निगम ने हटाए अवैध कब्जे

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं लीग का आयोजन

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं लीग का आयोजन