कोतवाली के तीरगरान स्थित श्रीविद्या नन्द जूनियर विद्यालय पहुंचे प्रशिक्षक
मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल निदेशालय के आदेश अनुसार क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने खेलों इण्डिया मिशन योजना से मिलने वाले लाभ व खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलों इण्डिया ऐथलेटिक्स सेंटर के प्रशिक्षक गौरव त्यागी को श्रीविद्या नन्द जूनियर विद्यालय तीरगरान में छात्र /छात्राओं के मध्य भेजा। इस अभियान में गौरव त्यागी ने बच्चों को प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वर्णिम योजना खेलो इण्डिया योजना व एक जिला एक खेल योजना के बारे में बताया व ऐथलेटिक्स खेल से जीवन में होने वाले लाभ कारी बदलाव तथा खेलो से होने वाले स्वास्थ लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ज्यादा से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग करने की जो अपील की गयी है। इससे भी उन्होंने अवगत कराया एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ओलिंपिक व एसियन गेम्स में पदक विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशी के विषय में बताया तथा बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताये।
Leave a comment