जिस स्थान पर शिकायत प्राप्त हो उसी स्थान पर उसका प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।, तत्काल कार्यवाही के निर्देश
मेरठ। PVVNL मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत MD रवीश गुप्ता की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई आयोजित की गई। जन-सुनवाई मे मेरठ क्षेत्र के ग्रामीण ऑचलों सहित बुलन्दशहर, लोनी आदि क्षेत्रों से आए विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को प्रस्तुत किया। प्रबन्ध निदेशक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। संभव कार्यक्रम की मूल भावना एवं उद्देश्य पर विशेष जोर देते हुए प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि संभव एक समन्वित कार्यक्रम है। संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत उपभोक्ता की शिकायत जिस स्थान पर प्राप्त हो, उसी स्थान पर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाना है। प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
जन-सुनवाई के दौरान मेरठ निवासी उपभोक्ता श्री निवेश वर्मा द्वारा पीडी से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किया गया जबकि अन्य उपभोक्ता मुकेश द्वारा PTW से संबंधित प्रकरण से अवगत कराया गया। अधिकारियों को उक्त प्रकरणों की जॉच कर, तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा नये संयोजन, पोल संबंधी समस्याओं एवं अन्य विद्युत सेवाओं से जुडी शिकायतें भी प्रस्तुत की। MD ने सभी प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए
MD ने कहा कि जन-सुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अपनी समस्या सीधे विभाग के उच्च स्तर पर पहुँचाने का अवसर प्रदान करना तथा उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। संभव कार्यक्रम उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति डिस्कॉम की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जवाबदेही अधिक सुदृढ करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का प्रभावी एवं तत्काल निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), NK मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में M सगीर मुख्य अभियन्ता, राजेश कुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई में मो. अरशद अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मनोज कुमार अधीक्षण अभियन्ता, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, महेश कुमार अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।
Leave a comment