Home Delhi राहुल का मोदी अमित शाह व ज्ञानेश पर बड़ा हमला
Delhi

राहुल का मोदी अमित शाह व ज्ञानेश पर बड़ा हमला

राहुल को मोदी अमित शाह व ज्ञानेश पर बड़ा हमला

Share
राहुल को मोदी अमित शाह व ज्ञानेश पर बड़ा हमला
Share

नेता प्रतिपक्ष का आरोप 2024 का लोकसभा चुनाव ‘फेक’ (फर्जी) था, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का दिया हवाला

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और कानून को ‘वोट चोरी’ के जरिए कमजोर किया गया है। उन्होंने दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव ‘फेक’ (फर्जी) था। राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों के बीच आंतरिक मतभेदों और वोटर लिस्ट में बदलावों से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनावी गड़बड़ियां सीधे तौर पर भारत के संविधान पर सीधा हमला हैं।

मिमिक्री से नहीं चलता देश

इससे पहले इंदौर और दिल्ली के छात्र कार्यक्रमों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर कटाक्ष करते हुए उनकी मिमिक्री (नकल) की थी। उन्होंने कहा था कि देश चलाना सिर्फ वैश्विक नेताओं को गले लगाने जैसा नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा करना प्रधानमंत्री की असली जिम्मेदारी है। राहुल गांधी लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि पीएम मोदी का पूरा ध्यान देश के विजन पर नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र और मीडिया का उपयोग कर केवल अपनी निजी छवि चमकाने पर केंद्रित है।

इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी

भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी एक संवैधानिक पद (विपक्ष के नेता) की गरिमा के खिलाफ काम कर रहे हैं और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार व देश के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के किसी भी नेता ने इंडिया एक्सप्रेस में चुनाव के नाम पर SIR को लेकर किए गए खुलासे पर एक शब्द नहीं बोला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

Related Articles

खुद को नेशनल मीडिया बताने वाले कठघरे में

खुद को नेशनल मीडिया बताने वाले कठघरे में

ज्ञानेश कुमार को दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

ज्ञानेश कुमार को दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

मासूमों व स्कूलों पर हमलों पर UNGA में बैकफुट ट्रंप

मासूमों व स्कूलों पर हमलों पर UNGA में बैकफुट ट्रंप

सलीम सैफी की चुनाव पर संजीव आर्य से चर्चा

सलीम सैफी की चुनाव पर संजीव आर्य से चर्चा