Home मेरठ रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ
मेरठ

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ

Share
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ
Share

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंड़ित सुरेन्द्र शर्मा, आप के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलशाद सैफी, सीनियर एडवोकेट व मेरठ बार के पूर्व महामंत्री अनिल कुमार जंगाला समेत दर्जनों कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा है। और यह काम कांग्रेस का कदावर जाट चेहरा माने जाने वाले पीसीसीए के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने किया है। चौधरी यशपाल सिंह ने रालोद व आम आदमी पार्टी में बड़ी सेंध लगाते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदर महमूद एडवोकेट के नेतृत्व में एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। चौधरी यशपाल सिंह इन दिनों कांग्रेस का कुनवा बढ़ाने और भाजपा समेत तमाम दलों का कुनबा घटने के अभियान में शिद्दत से लगे हैं। वहीं दूसरी ओर सदस्यता ग्रहण का यह कार्यक्रम कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजदूगी में हुआ। इस मौके पर राजेंद्र पाल गौतम, AICC प्रभारी, अजय राय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC), इमरान मसूद M.P की उपस्थिति रहे। चौधरी यशपाल ने जिन्हें सदस्यता ग्रहण करायी वो सभी अपने अपने दलों व क्षेत्रों में जाने पहचाने चेहरे हैं, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा की यूपी से विदाई तय

चौधरी यशपाल सिंह व बदर मोहम्मद ने दावा किया कि यूपी से भाजपा की विदाई तय है। लोगों में इस सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। यह आक्रोश योगी सरकार की चुनावी नइया भवंर में डूबो देगा। उन्होंने कहा कि यह आताताई सरकार है। चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि यूपी में जिस प्रकार से सौ सौ साल पुरानी मस्जिदों को ध्वस्त किया जा रहा है उससे यदि भाजपा समझती है कि उन्हें हिन्दुओं के वोट मिल जाएंगे तो यह भाजपा की भूल है। भाजपा की बुल्डोजर नीति से प्रदेश का हिन्दू जबरदस्त नाराज है। उन्होंने कहा कि अब योगी का बुल्डोजर हिन्दुओं पर कहर बरपा रहा है। मेरठ का शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट इस बात का सबूत है। इस मौके पर सीनियर युवा एडवोकेट शक्ति सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बदर महमूद एडवोकेट ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है और उनके अनुभव एवं ऊर्जा से संगठन को मजबूती मिलेगी। एडवोकेट बदर महमूद पूर्व सिचाई मंत्री डॉ मैराजुद्दीन अहमद के बेटे हैं जिनका सियासत में लंबा अनुभव रहा है।  
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 15 =