Home Uncategorized मेरठ: बीड़ी की चिंगारी से भड़की भीषण आग, चार तेल टैंकर जलकर राख, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू
Uncategorized

मेरठ: बीड़ी की चिंगारी से भड़की भीषण आग, चार तेल टैंकर जलकर राख, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू

Share
Share

मेरठ, पूठा गांव में एक छोटी सी लापरवाही ने पूठा गांव में बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। बीड़ी की चिंगारी से लगी आग ने कुछ ही देर में चार तेल टैंकरों को आग के गोले में तब्दील कर दिया। लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसमान तक उठती दिखीं। घटना मंगलवार शाम टीपी नगर क्षेत्र के पूठा गांव स्थित एक निजी परिसर में हुई।

जानकारी के अनुसार, पूठा गांव निवासी योगेश चौधरी पुत्र महकर सिंह का इंडियन ऑयल डिपो के पास एक घेर है, जहां करीब एक दर्जन तेल टैंकर खड़े रहते हैं। घेर में बना एक कमरा चालक और परिचालकों के विश्राम के लिए उपयोग होता है। मंगलवार को कुछ चालक-परिचालक वहां बीड़ी पी रहे थे, तभी अचानक आग लग गई।

पुलिस के मुताबिक, बीड़ी की चिंगारी ने तेल टैंकरों के पास मौजूद ज्वलनशील वातावरण में आग पकड़ ली। देखते ही देखते चार टैंकर धधक उठे और लपटें आसमान तक फैल गईं। इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही आरआरएफ 108 बटालियन की तीन गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

आपको बता दे कि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस हादसे ने फिर यह साबित कर दिया कि ज्वलनशील स्थानों पर धूम्रपान जैसी लापरवाहियों से जान-माल का बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 20 =

Related Articles

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

गणपति क्लासिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध