Home Uncategorized मवाना: स्कूल की दीवार फांद निकली छात्रा, सकुशल पहुंची घर — उठे सुरक्षा पर सवाल
Uncategorized

मवाना: स्कूल की दीवार फांद निकली छात्रा, सकुशल पहुंची घर — उठे सुरक्षा पर सवाल

Share
Share

मेरठ के मवाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा अनुराधा ने गुरुवार दोपहर विद्यालय की दीवार फांदकर वहां से निकलने का साहसिक लेकिन चिंताजनक कदम उठाया।

दरअसल, छात्रा बसतोरा गांव की रहने वाली है और घटना के कुछ ही समय बाद वह सीधे अपने घर पहुंच गई, जहां वह पूरी तरह सुरक्षित मिली। जैसे ही यह जानकारी विद्यालय प्रशासन को मिली, पूरे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।

आपको बता दे कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से साफ हुआ कि अनुराधा अकेली ही स्कूल से बाहर निकली। शिक्षा विभाग और पुलिस तुरंत हरकत में आई और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ ही देर बाद परिजनों से संपर्क कर पुष्टि हुई कि बच्ची अपने घर में है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने बिना किसी को बताए स्कूल छोड़ा। अब यह जांच का विषय है कि आखिर उसे ऐसा कदम उठाने की जरूरत क्यों पड़ी। साथ ही, यह भी पूछा जा रहा है कि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर कैसे रही कि एक छात्रा बिना किसी की नजर में आए दीवार पार कर निकल गई।

यह घटना भले ही किसी अनहोनी में नहीं बदली, लेकिन यह विद्यालयों की सुरक्षा प्रणाली और छात्र-छात्राओं की भावनात्मक स्थिति पर बड़े सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी विद्यालय से छात्राओं के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं, जो चिंता का विषय हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + twelve =