Home मेरठ किसानों ने रोका साइट पर काम
मेरठ

किसानों ने रोका साइट पर काम

किसानों ने रोका साइट पर काम

Share
किसानों ने रोका साइट पर काम
Share

लोहिया नगर युवा किसान संघर्ष समिति ने प्रतिकर और प्लाट की मांग को लेकर शुरू किया धरना

मेरठ। किसानो ने मेरठ विकास प्राधिकरण की लोहियानगर योजना का काम रोक दिया है। उनका कहना है कि जब तक प्रतिकर का लंबित मामला फाइन नहीं कर दिया जाता और वादे के मुताबिक जिनकी जमीन ली गयी है उनको प्लाट नहीं दे दिए जाते तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा। इसको लेकर किसानों ने पंचायत की और इस पंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। लोहियानगर युवा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को किसानों ने मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। यह धरना लोहियानगर बस अड्डा, बिजली बंबा पर आयोजित एक पंचायत के बाद शुरू हुआ। किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा श्री धर्मपाल गुर्जर ने की, जबकि काजीपुर निवासी गौरव गुर्जर ने इसका संचालन किया। किसानों ने बताया कि लंबे समय से प्रतिकर और प्लॉट को लेकर उनकी मांगें लंबित हैं। अधिकारियों के समक्ष कई बार समस्या रखे जाने के बावजूद समाधान न होने से किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने यह भी कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू धन सिंह कोतवाल के अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि किसानों की जमीन और उनके अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसान अपनी जमीन देकर विकास योजनाओं के लिए रास्ता बनाते हैं, लेकिन जब उनके प्रतिकर और प्लॉट की बात आती है, तो उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने ऐसी स्थिति को अस्वीकार्य बताया।

प्रतिकर मिलने जारी रहेगा आंदोलन

गौरव गुर्जर काजीपुर ने कहा कि किसानों का रुका हुआ प्रतिकर और प्लॉट दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता, संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से मजबूती से उठाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

पंचायत में भारत भड़ाना, प्रिंस भड़ाना, आलोक बैंसला, किसान यूनियन इंडिया के प्रदेश प्रवक्ता मोहसिन जाहिदपुर, अमित चौधरी, सागर बैंसला, गौरव भड़ाना, मोहम्मद जल्लु घोसीपुर, विनोद भड़ाना, कृपाल बाबा, सुरेंद्र भड़ाना, मनोज भड़ाना, नीटू भड़ाना, बाबू भड़ाना, रिंकू भड़ाना और हरेंद्र बैंसला सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + twelve =

Related Articles

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित