भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची से तय किसमें कितना है दम
भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची से तय किसमें कितना है दम
4
Share
Share
कदावरों की नाराजगी का जोखिम मोल नहीं लेना चाहते थे, इसी के चलते अटकी थी जिला कार्यकारिणी की लिस्ट
मेरठ। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की लिस्ट जारी होने के बाद खुद को कदावर कहने वालों में कितना दम है और आलाकमान पर उनकी कितनी पकड़ है यह साफ हो गया है। कार्यकारिणी में अपने करीबी व चहेतों को एडजेस्ट करने के लिए तमाम दावेदार व खुद को कदावर कहते वाले जोड़तोड़ में जुटे थे। संगठन में जिन कदावरों की खासी चर्चा है उनमें मेरठ ही नहीं बल्कि नोएडा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के नाम भी शामिल बताए जाते हैं। इतना ही नहीं एक मंत्री के नाम की भी खासी चर्चा है। ये सभी अपने करीबियों के नाम लिस्ट में शामिल कराने की कोशिश में जुटे थे।यहां तक कि जो संगठन पर काविज हैं वो भी अपनों को एडजेस्ट करना चाहते थे।
जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट जारी कर दी।कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए हैं। पिछड़ा वर्ग, वैश्य और ब्राह्मण समेत अलग-अलग वर्गों को जगह दी गई है। पंकज भारद्वाज, सुशील चौहान, मंजू सेठी, मोहित तोमर, रोबिन गुर्जर, राहुल चौहान, दीपक अहलावत और अमित मोहन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में अपने-अपने समर्थकों को पद दिलाने के लिए काफी समय से खींचतान चल रही थी।
नाराजगी का जोखिम
कार्यकारिणी फाइनल करने में किसी की नाराजगी का जोखिम मोल लेने का खतरा नहीं लेना चाहते थे। वैसे भी विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। इसी के चलते नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी होने में चार महीने से ज्यादा का समय लग गया। कार्यकारिणी को लेकर खींचतान और गुटबाजी इतनी ज्यादा थी कि पश्चिम क्षेत्र में सिर्फ मेरठ की ही जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पा रही थी। जिले में अपने-अपने लोगों को पद दिलाने के लिए नेता लगातार दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भी इसको लेकर दबाव था।
इनकी निकली लाटरी
जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने पंकज भारद्वाज, सुशील चौहान, मंजू सेठी, मोहित तोमर, रोबिन गुर्जर, राहुल चौहान, दीपक अहलावत और अमित मोहन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें मंजू सेठी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं, जबकि रोबिन गुर्जर सांसद अरुण गोविल के किठौर विधानसभा प्रतिनिधि हैं। अब तक जिला उपाध्यक्ष रहे फिरेराम धनतला और समीर चौहान को प्रमोशन देते हुए जिला महामंत्री बनाया गया है। सुभाष शर्मा को भी महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नए जिला मंत्रियों में सोनू त्यागी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, शिवशक्ति सिंह प्रधान, पूजा वाल्मीकि, विक्की तनेजा, मुकेश शास्त्री, सुभाष दीक्षित और अनिल सैनी को शामिल किया गया है। नीरज गोयल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पंकज गर्ग और विनोद जिंदल को जिला सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। कुलदीप तोमर को जिला मीडिया संयोजक, जबकि आलोक तोमर और शक्ति नेहरा को जिला मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
विनय शर्मा को जिला आईटी संयोजक बनाया गया है। अनिल चपराना और बादल चौधरी जिला आईटी सह संयोजक होंगे। संजीव राणा को जिला कार्यालय मंत्री, जबकि कपिल देव और सुशील कंबोज को जिला कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है। अमित रहदरा को जिला सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। केपी नंगली और जितेंद्र त्यागी को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
Leave a comment