Home मेरठ ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना
मेरठ

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना

Share
ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना
Share
मेरठ। कांग्रेसिसयों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। दिल्ली रोडवेज चैंबर भवन जहां संविधान संवाद कार्यक्रम होना था वहां ताला डाल दिया गया। इसको लेकर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस वालों से जमकर बहस हुई। सब कुछ करने के बाद भी कांग्रेसी कार्यक्रम नहीं कर सके। कांग्रेस के “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रस्तावित “संविधान संवाद” कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया गया। कार्यक्रम के संयोजक अवनीश काजला महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के अनुसार, जब वे चैंबर ऑफ कॉमर्स, दिल्ली रोड पहुंचे तो प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के हॉल पर ताला लगा दिया, जिसके बाद मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। शहरक कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन शर्मा, रीना शर्मा और छात्रों की गूंज के संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। उनका आरोप है कि प्रशासन कार्यक्रम आयोजित नहीं होने दे रहा, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। चैंबर पर धरना घटनास्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रशासन के विरोध में धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के रवैये पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया तथा कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने की मांग की। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान केअंतर्गत देश के 28 शहरों में चल रहे अभियान में मेरठ, छात्रों को व्हाट्सएप समूहों से जोड़ने के मामले में द्वितीय स्थान पर पहुंच गया है। मेरठ में लगभग 8,800 छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप समूहों से जोड़ा जा चुका है, जबकि करीब 43,000 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण पूरा हो चुका है। मंगलवार के अभियान में अभियान में शहर संयोजक अवनीश काजला के साथ अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, रवि कुमार, आयुष जाटव, अहमद, आलम, संदीप शर्मा, हर्ष चौधरी, वाशु काजला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अवनीश काजला ने कहा कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहता है। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान इन्हीं मुद्दों को संगठित रूप से उठाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ में छात्रों का लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि युवा बदलाव की आवाज़ बनना चाहते हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी को उनके पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। दरअसल आज बुधवार को मेरठ ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर खरीफ की फसल की बोआई व रोपाई के लिए किसानों को हो रही खाद की समस्याओं व सरकार द्वारा प्रदेश में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की शिकायतों को लेक एक बैठक्र की गई थी।बैठक मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव भाटी के आवास पर थी। इस बैठक के बाद डीएम को एक ज्ञापन भी दिया जाना था। लेकिन कांग्रेसियों को पुलिस ने सुबह से ही नजरबंद कर दिया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Related Articles

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन

एमडी पावर से मिले व्यापारी नेता

एमडी पावर से मिले व्यापारी नेता