Home Delhi 20 करोड़ जुटेंगे खामनेई के अंतिम संस्कार में
Delhi

20 करोड़ जुटेंगे खामनेई के अंतिम संस्कार में

20 करोड़ जुटेंगे खामनेई के अंतिम संस्कार में

Share
20 करोड़ जुटेंगे खामनेई के अंतिम संस्कार में
Share
नई दिल्ली। अमेरिका के हमले में मारे गए ईरान के धार्मिक नेता अली खामनेई के अंतिम संस्कार में दुनिया भर से बीस करोड़ से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसके लिए ईरानी सरकार व्यापक इंतजाम कर रही है। सबसे ज्यादा चिंता सुरक्षा इंतजामों को लेकर है। माना जा रहा है कि इजरायल को यदि अपवाद मान लिया जाए तो दुनिया के सभी देशों खासकर खाड़ी के अरब देशों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचेंगे। इसके लिए तेहरान के अलावा ईरान के दूसरे शहरों कोम व मशहद में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस्लामिक सहयोग संगठन ने इजरायल के उस फैसले की कड़ी मजम्मत की है जिसमें मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर लगाने पर प्रतिबंध की बात कही गयी है। IOC ने कहा है कि वह इसे “एक अमान्य उपाय और भेदभावपूर्ण और नस्लवादी प्रकृति का एक विधायी अपराध मानता है, साथ ही धर्म और पूजा की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के सिद्धांतों द्वारा गारंटीकृत सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों का घोर उल्लंघन मानता है”। उल्लेखनीय है कि इजरायल की 120 सदस्यीय विधायिका में 50-36 मतों से पारित इस विधेयक में यह अनिवार्य किया गया है कि स्पष्ट पूर्व अनुमति के बिना किसी भी मस्जिद में कोई भी ध्वनि प्रणाली स्थापित या संचालित नहीं की जा सकती है।

ईरान ने फिर यूएस को धमकाया

स्ट्रेट होर्मूज पर नियंत्रण को लेकर ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को धमकाने के अंदाज में कहा है कि इस समुंद्री रास्ते पर उसका ही एकाधिकार रहेगा। उसकी मर्जी के बगैर कोई भी जहाज स्ट्रेट होर्मूज से नहीं निकल पाएगा। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की ओर से चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि स्ट्रेट होर्मूज को लेकर यूएस ने कोई भी हिमाकत दिखाई तो उसका माकूल उसी के लहजे में जवाब दिया जाएगा। स्ट्रेट होर्मूज में कोई भी अमेरिकी हस्तक्षेप शांति समझौते के खिलाफ जाएगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 9 =

Related Articles

नरगिस ने कहा था “मीना, मौत मुबारक हो

नरगिस ने कहा था "मीना, मौत मुबारक हो

आमिर खान व गौरी की शादी पांच को

आमिर खान व गौरी की शादी पांच को

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के इंजी. व प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के इंजी. व प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड

पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक

पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक