Home Delhi तो क्या रेखा की वजह से अमिताभ के परिवार टूटने की थी नौबत
Delhi

तो क्या रेखा की वजह से अमिताभ के परिवार टूटने की थी नौबत

तो क्या रेखा की वजह से अमिताभ के परिवार टूटने की थी नौबत

Share
तो क्या रेखा की वजह से अमिताभ के परिवार टूटने की थी नौबत
Share
नई दिल्ली। 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच कथित नजदीकियों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इससे उनका परिवार टूटा नहीं था। जया बच्चन की सूझबूझ और खुद रेखा द्वारा दूरी बना लेने के कारण बच्चन परिवार एकजुट रहा और समय के साथ यह मामला केवल बॉलीवुड का एक अनसुलझा अध्याय बनकर रह गया। भारतीय फिल्ड इंडस्ट्रीज की सुपर एक्ट्रेस रेखा की वजह से अमिताभ बच्चन का तलाश या कहें परिवार के टूटने की नौबत आ गयी थी। साल 1981 में यश चोपड़ा ने इन तीनों को लेकर फिल्म ‘सिलसिला’ बनाई, जो इनके कथित लव-ट्रायंगल पर आधारित मानी जाती है। यह फिल्म रेखा और अमिताभ की साथ में आखिरी फिल्म साबित हुई, जिसके बाद दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे से दूरी बना ली। उसके बाद सब कुछ शांत हो गया। लेकिन अमिताभ बच्चन की पुत्र वधु एश्वर्या राय ने एक बड़े कार्यक्रम में स्टेज पर मौजूद रेखा को जब मां कहकर संबोधित किया तो लगा मानों ठहरे पानी में किसी ने कंकर मान दिया हो। पुरानी गोसिप फिर से शुरू हो गयीं। ऐश्वर्या ने रेखा को ‘माँ’ संबोधन से पुकारा। दरअसल एक पुरस्कार समारोह के दौरान ऐश्वर्या राय ने रेखा के हाथों सम्मान लेते हुए उन्हें ‘मां’ कहकर संबोधित किया था।

खूब हुआ था विवाद

एक चर्चित किस्से के अनुसार, जब अमिताभ शहर से बाहर थे, तब जया ने रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया था और स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि “मैं अमित को कभी नहीं छोड़ूंगी” विवादों के चरम पर होने के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा था “हमारे मामले में तलाक कभी नहीं होगा। मैं तलाक में विश्वास नहीं करता क्योंकि मेरी मूल प्रवृत्ति भारतीय है। जया को अपनी पत्नी के रूप में चुनकर मैंने बिल्कुल फर्स्ट क्लास चॉइस की है।”

रेखा से बना ली थी दूरी

तनाव और मीडिया गॉसिप्स को खत्म करने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा कदम उठाया। साल 1978 में आई फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद, उन्होंने निर्देशकों और निर्माताओं से कह दिया कि वे अब रेखा के अपोजिट काम नहीं करेंगे। इसके बाद साल 1981 में यश चोपड़ा ने इन तीनों को लेकर फिल्म ‘सिलसिला’ बनाई, जो इनके कथित लव-ट्रायंगल पर आधारित मानी जाती है। यह फिल्म रेखा और अमिताभ की साथ में आखिरी फिल्म साबित हुई, जिसके बाद दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे से दूरी बना ली। रेखा और अमिताभ के रिश्तों को लेकर जय भादुडी बच्चन हमेशा ही बोलने से कतराती रहीं। साल 2008 में ‘पीपल’ मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जब जया बच्चन से इस कथित अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी सहजता से कहा, “अगर ऐसी कोई बात (अफेयर) होती, तो वह आज कहीं और होते, है ना?” यह बयान साफ करता है कि अफवाहें चाहे जो भी रही हों, बच्चन परिवार की बुनियाद कभी नहीं हिली।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − three =

Related Articles

मथुरा में युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

मथुरा में युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

जयंत की भाजपा से नजदीकि मुसलमानों से दूरी में तब्दील

जयंत की भाजपा से नजदीकि मुसलमानों से दूरी में तब्दील

RLD वेस्ट यूपी से बाहर नहीं निकलने देगी BJP

RLD वेस्ट यूपी से बाहर नहीं निकलने देगी BJP

बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर ठगे सौ करोड़ से ज्यादा

बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर ठगे सौ करोड़ से ज्यादा