Home Delhi ममता बनर्जी का शुभेंदू पर नजरबंद की धमकी का आरोप
Delhi

ममता बनर्जी का शुभेंदू पर नजरबंद की धमकी का आरोप

ममता बनर्जी का शुभेंदू पर नजरबंद की धमकी का आरोप

Share
ममता बनर्जी का शुभेंदू पर नजरबंद की धमकी का आरोप
Share

भाजपा को सत्ता से बेदखल करने तक राजनीति से सन्यास लेने का नहीं ममता बनर्जी का कोई इरादा

नई दिल्ली। टीएमसी सुप्रीमाे और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने राजनीति से सन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनसे बुरी तरह से डरी हुई है और इस प्रकार की बातें केवल भाजपा का आईटी सेल प्रचारित कर रहा है, लेकिन जब तक वह भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं करेंगी तब तक उनका सन्यास लेने का कोई इरादा नहीं। वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिया हैं। ममता बनर्जी ने एक फेसबुक लाइव संबोधन के दौरान साफ किया कि उनका राजनीति छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनगणना की आड़ में भाजपा चोरी-छिपे NRC लागू करने की कोशिश कर रही है, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।

भाजपा पर हमला

उन्होंने कहा कि जब तक वह भाजपा को राजनीतिक गुमनामी और अंधकार में नहीं धकेल देतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक वह भाजपा को राजनीतिक गुमनामी और अंधकार में नहीं धकेल देतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। पश्चिम बंगला की पूर्व सीएम ने भाजपा (BJP) पर उन्हें राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से उनके और भाजपा के बीच टकराव काफी बढ़ गया है।

ममता की रैलियों से डरी भाजपा

पूर्व सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि पश्चिम बंगल में मिल रहा अपार जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है। ममता बनर्जी का आरोप है कि उन्हें रैलियां और राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए जगह की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि जगह की अनुमति न मिलने से परेशान होकर वह राजनीति छोड़ देंगी, वे गलतफहमी में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मनमाने ढंग से केस दर्ज किए जा रहे हैं और बिना सबूत के गिरफ्तारियां की जा रही हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि शुभेंदू अधिकारी ने उन्हें नजरबंद करने की धमकी दी है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − seven =

Related Articles

राहुल व खडगे का पीएम मोदी को पत्र

राहुल व खडगे का पीएम मोदी को पत्र

राखी पर चंद्रग्रहण का नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

राखी पर चंद्रग्रहण का नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

नितिन गड़करी क्या राजनीति से रिटायरमेंट हैं चाहते

नितिन गड़करी क्या राजनीति से रिटायरमेंट हैं चाहते

पाकिस्तानी युवा भी चाहते हैं कॉक्राेच सरीखा आंदोलन

पाकिस्तानी युवा भी चाहते हैं कॉक्राेच सरीखा आंदोलन