मेरठ। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर, जन-जन तक शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सर्वांगीण विकास का संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से एक भव्य योग महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह ऊर्जावान कार्यक्रम रामसहाय इण्टर कालेज के प्रांगण में पूरे उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रबन्धक महोदय एवं प्रधानाचार्य सभी योग साधकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ हाईकोर्ट के सेवा निवृत्त जज वीरेन्द्र कुमार त्यागी जी, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबन्धक रजनीश त्यागी जी एवं प्रधानाचार्य डा. सुखनन्दन त्यागी व अतिथियों में डा. बृजभूषण शर्मा तथा पार्शद रेखा चौधरी व कैंटोनमेंट हॉस्पिटल की डा. किरण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं।
सामूहिक योग साधना के तहत अन्तर्राष्ट्रीय मानकों (प्रोटोकॉल) के अनुरूप उत्कृष्ट आसन प्रदर्शन किया गया समिति की बहनों और बालिकाओं द्वारा कलात्मक एवं प्रेरणादायक योगासनों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को सम्मान प्रतीक चिन्ह तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी साधकों को सात्विक प्रसाद वितरित किया गया।
Leave a comment