Home Delhi ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ा मददगार बताया
Delhi

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ा मददगार बताया

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ा मददगार बताया

Share
ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ा मददगार बताया
Share
नई दिल्ली। जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ा मददगार बताया। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘किलर (कड़ी टक्कर देने वाला) और ‘एंजेल (मददगार) बताया। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने डोनाल्ड टं्रप के साथ द्विपक्षीय बातचीत में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में ओमान की खाड़ी में हुए अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की जान जाने का मुद्दा उठाया और वैश्विक समुद्री मार्गों की सुरक्षा को ‘सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि भारत और भारतीय हित उनके लिए सर्वोपरी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य वैश्विक मुद्दे जिन पर डोनाल्ड टं्रप के साथ चर्चा की उनमें ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित उपयोग और सतत आर्थिक विकास का मुद्दा भी शामिल रहा। इसके अलावा, उन्होंने भारत की युवा शक्ति का उल्लेख करते हुए दुनिया के सामने बढ़ती उम्र की आबादी का संकट भी उठाया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘किलर (कड़ी टक्कर देने वाला) और ‘एंजेल (मददगार) बताया। अमेरिका ने पूरी दुनिया को बताया और पीएम मोदी की मौजदूगी में आश्वासन बेहद महत्वपूर्ण बात कही। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि भारत पर किसी भी हमले की स्थिति में अमेरिका भारत की मदद के लिए आगे आएगा। उन्होंने कहा कि यदि मोदी के नेतृत्व में भारत पर कोई हमला होता है, तो अमेरिका साथ खड़ा रहेगा। जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान सीधा चीन और अमेरिका जैसे देशों को संदेश है। चीन और पाकिस्तान सरीखे भारत के पड़ौसी देशों की मंशा भारत को लेकर दुनिया से छिपी नहीं है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके इस बयान को चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में ही देखा जा रहा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − nine =

Related Articles

राहुल भाजपा की जंग की तपिश RSS तक

राहुल भाजपा की जंग की तपिश RSS तक

ईरान यूएस के बीच दोबारा जंग की आहट से खौफ

ईरान यूएस के बीच दोबारा जंग की आहट से खौफ

ट्रंप का समझौते का दावा ईरान की ना

ट्रंप का समझौते का दावा ईरान की ना

छात्रों की गूंज “सर हम सिस्टम से हार गए हैं”

छात्रों की गूंज "सर हम सिस्टम से हार गए हैं"