Home मेरठ नाला साफ कर सड़क पर फैला दी गंदगी
मेरठ

नाला साफ कर सड़क पर फैला दी गंदगी

नाला साफ कर सड़क पर फैला दी गंदगी

Share
नाला साफ कर सड़क पर फैला दी गंदगी
Share
मेरठ/ महानगर के वार्ड 81 में नाला सफाई के नाम पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर गंदगी फैलाने का काम किया है। गंदगी की वजह से खाने का सामान बेचने वालों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने नगरायुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत की है। मंगलवार को नगरायुक्त से मिलने के लिए नगर निगम पहुंचे लोगों ने बताया कि वार्ड 81 के के तारापुरी मुमताज नगर में बांसवाली गली से लेकर काले जादू वाली गली तक नगर निगम द्वारा मुख्य नाला साफ कराया गया है तथा शेष नाला अभी साफ होना बाकि है। लेकिन नाला सफाई करने के नाम पर वहां पर केवल गंदगी फैलाने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि इस रोड पर जहां खाने पीने का सामान बेचा जाता है। उनकी दुकान व ठेलों के पास में ही नाले से निकालकर गंदगी फैला दी है। नाले की सिल्ट गंदगी को तत्काल उठाया जाए जिससे गंदगी दोबारा नाले में ना जा सके समाजवादी पार्टी की ओर से एवं क्षेत्र की जनता की ओर से आपके समाचार पत्र परिवार को और पूरी टीम को हार्दिक बधाई आशा है कि आप समय-समय पर इस मलिन बस्ती की आवाज उठाकर अधिकारियों की बंद आंखें खोलने का काम करेंगे।

अवैध कब्जे हटाएं

नगरायुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी से लोगों ने मांग की है कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे नीचे-नीचे स्लेप बनाए हुए हैं नाले नालियों को ढक दिया गया है और इसकी वजह से नाले नालियों की सफाई में भी असुविधा हो रही है। ऐसी दुकानों के आगे बनाए गए स्लैप हटवा कर सफाई करायी जाए तथा सभी दुकानदारों को ताकीद की जाए कि कोई भी नाले नालियों पर अतिक्रमण ना करे। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता अफजाल सैफी, चौधरी आस मोहम्मद, मुस्लिम मंसूरी, फिरोज मलिक, नईम मेवाती, व्यापारी राजू मलिक, समीर सैफी, मोहम्मद नसीम, नेताजी इदरीश, रियाजुद्दीन कुरैशी आदि ने हिंदुस्तान टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा की एक मार्ग के मुख्य नाला की सफाई हो गई है मार्ग के दूसरी ओर के नाले की भी ठीक इसी प्रकार सफाई कराई जाए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 7 =

Related Articles

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान