Home मेरठ सेफ्टीकिट के बगैर ही नालों व गटर में उतारे जा रहे हैं कर्मचारी
मेरठ

सेफ्टीकिट के बगैर ही नालों व गटर में उतारे जा रहे हैं कर्मचारी

सेफ्टीकिट के बगैर ही नालों व गटर में उतारे जा रहे हैं कर्मचारी

Share
सेफ्टीकिट के बगैर ही नालों व गटर में उतारे जा रहे हैं कर्मचारी
Share
मेरठ/ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सेफ्टीकिट के बगैर ही गहरे और गंदे नालों व गटर में उतरे जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने आज महापौर का कैंप कार्यालय घेर लिया। उस वक्त महापौर हरिकांत अहलूवालिया कार्यालय पर ही मौजूद थे। कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। महापौर के कैंप कार्यालय पर हंगामे की सूचना पर मौके पर अपर नगरायुक्त लवि त्रिपाठी भी पहुंच गई। अन्य कर्मचारी भी आ गए। हंगामा करने वाले कर्मचारियों ने दो टूक कह दिया कि यदि सुरक्षा किट नहीं दी जाएगी तो वह नालों और गटर में नहीं उतरेंगे। वहीं दूसरी ओर बगैर सुरक्षाकिट के काम कराए जाने पर निगम के ठेकेदार के खिलाफ हिन्द मजदूर सभा के जिला मंत्री विनेश विद्यार्थी ने एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दिए जाने की बात कही है।

ये है मामला

गुरूवार को नगर निगम के वार्ड 66 व 47 में सफाई कर्मचारियों को लगाया गया था। जो कर्मचारी लगाए गए थे उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षाकिट कार्यदायी कंपनी की ओर से नहीं दी गयी थी। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने हिन्द मजदूर सभा के जिला मंत्री विनेश विद्याथी आदि को दी। सूचना मिलते ही तमाम बड़े कर्मचारी नेता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि ठेकेदार ने जो 100 आदमी लगे है उनसे उनका कार्य के अलावा इन कर्मचारियों को नाले में उतरा जा रहा था। इसके बाद तमाम कर्मचारी नेता जिनमें महामंत्री अंकुश मेहरोल आदि भी शामिल थे , इन कर्मचारियों को लेकर कैंप कार्यालय पहुंच गए। वहां कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। अंकुश महरौल ने पूरा मामला महापौर को बताया। महापौर ने अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को बुलाया। वहां पर अंकुश मेहरोल,रोहित मनोठिया और विनेश विद्यार्थी ने खुले लफ्जों में यह कहा कि अगर किसी भी कर्मचारी को नाले में नहीं उतारा जाएगा। यदि किसी के साथ ऐसा किया तो हम लोग नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय जाने में बिल्कुल विलंब नहीं करेंगे। यह बात नवनियुक्त जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण जी से भी कहेंगे नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत करेंगे। विनेश विद्यार्थी ने बगैर सुरक्षा किट काम लिए जाने के मामले को लेकर आगरा की कंपनी के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बात कही है। महापौर के कैंप कार्यालय पर पहुंचने वालों में अंकुश मेहरोल महामंत्री विनेश विद्यार्थी, रोहित मनोठिया (राजू) ,दिनेश पार्चा, मिलन,मोंटी आदि भी शामिल रहें।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twenty =

Related Articles

जुम्मे पर अलर्ट मोड पर रहा पुलिस प्रशासन

जुम्मे पर अलर्ट मोड पर रहा पुलिस प्रशासन

कितना तोड़ा गया जायजा लेने पहुंचे अपर सचिव

कितना तोड़ा गया जायजा लेने पहुंचे अपर सचिव

स्कूल की बदहाली दिखाने पर FIR पर रोक

स्कूल की बदहाली दिखाने पर FIR पर रोक

मेरठ में 780 हरिशंकरी पौधों का वृहद रोपण

मेरठ में 780 हरिशंकरी पौधों का वृहद रोपण