मेरठ। अरसे से अफसरों की उदासीनता के चलते बीमार चल रहे कैनटोनमेट हॉस्पिटल में सेहर के अब सुधरने के आसार नजर आ रहे हैं। यह हॉस्पिटल केवल कैंट ही नहीं बल्कि शहर की एक बड़ी व गरीब अबादी के लिए सस्ते इलाज का सहारा है। उम्मीद कीजिए कि यहां जल्द ही नए डाक्टर काम करना शुरू कर देंगे। नाक, कान एवं गला (ईएनटी), चर्म रोग, स्त्री रोग और बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी शुरू की जाएगी। कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में काफी समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई थी। वर्तमान में अस्पताल में स्थायी रूप से सर्जन डॉ. असीम रस्तोगी और फिजिशियन डॉ. आराधना पाठक सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा संविदा के आधार पर डेंटल सर्जन डॉ. वेदांत कंसल और होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. सुनीता गुजराल मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
कैनटोनमेट हॉस्पिटल की सेहत सुधारने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मेरठ शाखा ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सहयोग से संविदा पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। आईएमए के अफसरों की इस को लेकर कैंट बोर्ड सीईओ के बीच कई दौर की बैठकें हुई थीं, जिसके बाद यह योजना तैयार की गई जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कैनटोनमेंट हॉस्पिटल में अब विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं देना शुरू कर देंगे। शुरुआती चरण में ये डॉक्टर सप्ताह में तीन दिन मरीजों को देखेंगे। यदि मरीजों की संख्या और मांग बढ़ती है तो ओपीडी के दिनों और समय में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।
Leave a comment