मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने नॉन स्टाप बिजली आपूर्ति की हिदायत दी है। एमडी लगातार बिजलीघरों का औचक्क निरीक्षण कर रहे हैं। इसीक्रम में उन्होंने आज 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र मोहनपुरी एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र लेडिज पार्क, का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को निर्वाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना था। वह पहले 33/11 केवी उपकेन्द्र मोहनपुरी पहुँचे। उन्होंने कन्ट्रोल पैनल्स, ट्रांफार्मर की स्थिति, 11 केवी एवं 33 केवी वीसीबी की कार्य प्रणाली को परखा। लॉग बुक, शिकायत रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। प्रबन्ध निदेशक ने बिजलीघर यार्ड मे स्थापित ट्रान्सफार्मरों एवं प्रोटेक्शन युनिटों जैसे सीटी/पीटी तथा कैपीसीटर बैंक आदि के रख-रखाव एवं िनयमित परीक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होनें बिजलीघर परिसर मे स्वच्छता एवं सुव्सवस्थत रख-रखाव सुनिश्चिच करेन के निर्देश दिए। इसी तर्ज पर लेडिज पार्क बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि बढती गर्मी के मद्देनजर सभी विद्युत व्यवस्थाओं को पूर्णत: दुरूस्त रखा जाए, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जा सके। साथ ही ट्राफार्मरों की लोड बैलेन्सिग एवं प्रोटेक्शन सिस्टम की कार्यशीलता की नियमित जाँच सुनिश्चित की जाए।
Leave a comment