Home Delhi बाजार में मचा भारी कोहराम शेयर धड़ाम
Delhi

बाजार में मचा भारी कोहराम शेयर धड़ाम

Share
बाजार में मचा भारी कोहराम शेयर धड़ाम
Share
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट की वजह से पूरी दुनिया समेत भारत में आए आर्थिक संकट खासतौर से मंदी व महंगाई से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के लोगों से अपील ने शेयर बाजार में कोहराम मचा कर रख दिया है। मंगलवार को भी बाजार संभल नहीं सका। लेकिन बाजार में सबसे बड़ा तूफान एक दिन पहले आया जब तेल व इंटरनेशनल ज्वैलरी कंपनियों के शेयर हिचकोले खाने लगे। बाजार को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा, लेकिन ऐसा हुआ और तमाम ब्रांडेड कंपनी जिनमें तनिष्क, कल्याण व सेन्को भी शामिल है तेजी से उनके शेयर नीचे आने लगे। कमोवेश यही हाल ऑयल कंपनियों के शेयरों का भी हुआ। आज दूसरे दिन भी बाजार संभल नहीं सका। प्रधानमंत्री मोदी के बयाद के बाजार बाजार में जिन शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है उनमें स्काई गोल्ड (Sky Gold) के शेयर करीब 12% तक टूट गए। कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों में 9% से 10% तक की गिरावट दर्ज की गई। सेन्को गोल्ड (Senco Gold) में भी करीब 11% तक गिरावट दर्ज हुई। टाइटन कंपनी (Titan Company) के शेयरों में 6% से 8% तक गिर गई। इसके अलावा पीएन गाडगिल (PNG) और पीसी ज्वैलर्स के शेयर 5% से 9% के बीच लुढ़क गए। मिडिल ईस्ट संकट पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट के बीच, पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश के नागरिकों से विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) के संरक्षण की अपील की। इसके तहत उन्होंने नागरिकों से अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने का आग्रह किया था। सोने के साथ-साथ गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को भी टालने की अपील की गई है ताकि देश का डॉलर/विदेशी मुद्रा भंडार बचाया जा सके।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 10 =

Related Articles

ईरानी की फ्रांस व ब्रिटेन को बाज आने की चेतावनी

ईरानी की फ्रांस व ब्रिटेन को बाज आने की चेतावनी

हेंता वायरस का दुनिया के कई देशों में प्रकोप

हेंता वायरस का दुनिया के कई देशों में प्रकोप

आर्थिक संकट के नाम पर कारोबारियों में दहशत

आर्थिक संकट के नाम पर कारोबारियों में दहशत

ईरान का यूएस मालवाहक जहाज पर हमला

ईरान का यूएस मालवाहक जहाज पर हमला