नई दिल्ली। जबलपुर डेम एक्सीडेंट में मौत की वजह सिस्टम को संभालने वालों की लापरवाही रही। वोट लाइफ जैकेट तभी बांटी गईं जब क्रूज डूबने लगा था। एक जीवित बचे व्यक्ति जूलियस ने कहा, “यात्रा के दौरान सुरक्षा के कोई भी उपाय दिखाई नहीं दे रहे थे। जब क्रूज डूबने लगा तो अफरा-तफरी मच गई और तभी लाइफ जैकेट बांटी गईं।” तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब बारी मौत की थी नतीजा सबके सामने है। क्रूज पलटने से पहले ही तेज हवाएं चल रही थीं। उन्होंने कहा, “हमने क्रूज चलाने वाले से वापस लौटने को कहा, लेकिन उसने हमारी बात नहीं सुनी। क्रूज बांध के बीच में ही पलट गया। हम लगभग 15-16 लोगों को बचाने में कामयाब रहे।” जबलपुर के पास नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक क्रूज बोट पलट जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि बोट में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 43 यात्री सवार थे। अचानक आए एक तेज और भयंकर तूफान की चपेट में आने से बोट पलट गई।
Leave a comment