Home मेरठ इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना
मेरठ

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना

इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना

Share
इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का निगम पर धरना
Share

मेरठ। समाज के मजदूर तबकों से अमीरों की तर्ज पर कामर्शियल टैक्स वसूले जाने के विरोध में इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन समाज के इस कमजोर व गरीब मजदूर वर्ग के लोगों पर अन्याय पर उतारू है। उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। यदि जरूरत पड़ी तो मंडलायुक्त से भी मिलेंगे। नगर निगम में इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने बुधवार को धरना देते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर महानगर में लघु एवं अतिसूक्ष्म उद्योगों से वसूले जा रहे कॉमर्शियल टैक्स को समाप्त करने की मांग की। साथ ही मलिन, दलित और अल्पसंख्यक बस्तियों में खराब सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान पार्षद रिजवान अंसारी ने बताया कि शहर के कई छोटे-छोटे मकानों में लोग चप्पल निर्माण, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के सामान, कपड़ा, सिलाई-कढ़ाई और आर्टिफिशियल ज्वैलरी जैसे कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

सरकार करती प्रोत्साहित निगम करता हतोत्साहित

सरकार इन लघु उद्योगों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रोत्साहित भी कर रही है, लेकिन नगर निगम द्वारा इन श्रमिकों से कॉमर्शियल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। IUML ने इस टैक्स को निरस्त करने की मांग की। पार्षद रिजवान अंसारी ने कहा कि ऐसी क्या वजह से जो इस तबके के लोगों को नगर निगम के अफसर हतोत्साहित करने पर उतारू हैं। यह जांच का विषय है। उन्होंने मांग की कि कामर्शियल टैक्स की वसूली रोकी जाए। जिनसे टैक्स वसूल लिया गया है उनको बयाज के साथ रकम वापस दी जाए।

पार्षद रिजवान अंसारी ने कहा कि नगर निगम के अफसरों का महानगर की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं है। सफाई के हालात बद से बदत्तर बने हैं। पार्षद रिजवान अंसारी ने शहर के नालों की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि आज के समय में जो हालात हैं अगर अगले एक महीने में नालों की सफाई को लेकर कोर्ठ ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो आने वाले बरसात के समय में जलभराव के कारण जनजीवन को बहाल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मलिन और पिछड़े इलाकों में नालों की सफाई ठीक से नहीं हो रही है और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। समय पर कूड़ा नहीं उठने के कारण हालात बदतर हो रहे हैं, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की कि पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और उसके बाद ही किसी प्रकार का टैक्स लागू किया जाए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान महानगर अध्यक्ष मौ. अय्यूब सैफी, मौ. आसिफ खान एडवोकेट, कैसर अब्बास, आशिक इलाही गाजी, पार्षद रिजवान अंसारी, इदरीश सैफी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 18 =

Related Articles

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष का हरा भरा कैंट प्लान पेश

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष का हरा भरा कैंट प्लान पेश

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन

डीजे व डीएम पहुंचे नारी निकेतन

डीएम ने ली बाढ स्टेयरिंग ग्रुप तथा हीटवेव की बैठक

डीएम ने ली बाढ स्टेयरिंग ग्रुप तथा हीटवेव की बैठक

यूथ एंड फंडामेंटल ट्रुथ्स ऑफ लाइफ एप्रोच विषय पर सेमिनार

यूथ एंड फंडामेंटल ट्रुथ्स ऑफ लाइफ एप्रोच विषय पर सेमिनार