Home मेरठ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
मेरठ

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Share
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Share
मेरठ। हेल्थ एंड फिटनेस सोसायटी द्वारा यूनिवर्सिटी रोड स्थित पारस टावर में मैक्स अस्पताल के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 120 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में फाइब्रोस्कैन एवं बोन मिनरल डेंसिटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की गईं। सोसायटी के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया कि फाइब्रोस्कैन, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ?3500 है, के माध्यम से लीवर में जमी वसा तथा लीवर की कठोरता की जांच की गई। इस जांच से मरीजों को लीवर की ग्रेड 1, 2, 3 एवं 4 की स्थिति की जानकारी दी गई, ताकि समय रहते खान-पान एवं जीवनशैली में सुधार कर लीवर को स्वस्थ बनाया जा सके। साथ ही बोन मिनरल डेंसिटी जांच के माध्यम से लोगों की हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम का आकलन किया गया। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श भी प्रदान किया।

विपुल बोले फिटनेस फर्स्ट

विपुल सिंघल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से हेल्थ एंड फिटनेस सोसायटी जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। कम भोजन, कम चिकनाई, मीठे का त्याग, कोल्ड ड्रिंक से दूरी, चावल एवं मैदे से परहेज जैसे सरल उपाय बेहतर स्वास्थ्य के मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि नियंत्रित वजन ही ब्लड प्रेशर, शुगर, फैटी लिवर व सिरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव का आधार है। शिविर से लाभान्वित होने वालों में अमरीश करनवाल, देवेंद्र गोयल, अनिका मेहरा, रेखा चौधरी, रीमू गर्ग, प्रफुल्ल, सारिका सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Related Articles

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान