मेरठ केंद्रीय गौ अनुसंधान संस्थान (CIRC) में सरदार कृषिनगर, गुजरात स्थित कामधेनु विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
Meeruy/गुजरात के सरदारकृषिनगर स्थित कामधेनु विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के 80 छात्र-छात्राओं ने 7 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान (CIRC), मेरठ (उत्तर प्रदेश) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसी दौरान छात्र – छात्राओं की गौ संवर्धन जानिनिकीय, गौ पोषण, रिप्रोडक्शन, जैव तकनीकी की आधुनिक तकनीकों की वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मोहंती ने गौ नस्ल सुधार, अनुसंधान का कार्यक्षेत्र, अनुसंधान द्वारा पूरे भारतवर्ष में चल रहे AICRP एवं नेटवर्क प्रोजेक्ट, प्रचार प्रसार, पशु पोषण प्रबंधन और रिप्रोडक्शन को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौपालन को लाभकारी बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. सुशील कुमार ने पशु संवर्धन, जानिनिक सुधार और जीनोमिक पसंदगी के बारे में अनुसंधान का कार्यक्षेत्र बताया। डॉ. अभिषेक बिस्वास ने पशु पोषण और एरिया स्पेसिफिक मिनरल पावडर और न्यूट्री – जिनोमिक्स के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान गौवंश और बुल वीर्य प्रयोगशाला का कार्य और विस्तार से भी अवगत करवाया। पूरी शैक्षणिक टूर भ्रमण का व्यवस्थापन के दौरान डॉ. नरेश प्रसाद (वरिष्ठ वैज्ञानिक, सोशियल सायंस) मौजूद/उपस्थित रहे। 10 दिन की शैक्षणिक टूर का नेतृत्व डॉ. पी. बी. पटेल, डॉ. अर्थ चौधरी और डॉ. केल्विना पटेल कर रहे हैं।
Leave a comment