Home मेरठ कांग्रेसियों ने जयंती पर बाबू जगजीवन राम को किया नमन
मेरठ

कांग्रेसियों ने जयंती पर बाबू जगजीवन राम को किया नमन

कांग्रेसियों ने जयंती के मौके पर बाबू जगजीवन राम को किया नमन

Share
कांग्रेसियों ने जयंती के मौके पर बाबू जगजीवन राम को किया नमन
Share

मेरठ/ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की तथा संचालन प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा द्वारा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा, ‘बाबू जगजीवन राम जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और आधुनिक भारत के निर्माता थे। 1971 के युद्ध के समय रक्षा मंत्री के रूप में उनके दृढ़ नेतृत्व ने न केवल पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया, बल्कि विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का उदय सुनिश्चित किया। कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने हरित क्रांति की नींव रखी, जिसने देश को भुखमरी के संकट से उबारा। आज हमें उनके साहस और दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। ‘
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का व्यक्तित्व सादगी और उच्च विचारों का संगम था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए जो मशाल जलाई थी, उसे आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्यागी,सेवा दल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर,हरीश त्यागी,सलीम पठान,सचिन शर्मा,पीयूष रस्तोगी,विनोद शर्मा, कपिल शर्मा, मुजाहिद, राकेश शर्मा,तरुण ठाकुर, मगन शर्मा, नरेश नेगी,निसार अब्बासी,राजकुमार शर्मा, के.डी. शर्मा,रमाकांत शर्मा, अवधेश बिहारी सक्सेना,विशु पांडे,आदि उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित नेताओं ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस
जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में समता दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा व पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी गई। गौरव भाटी ने कहा कि समता के महानायक, बाबू जी समाज के कमज़ोर, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं उनके न्याय के लिए नि:स्वार्थ भाव से संघर्षरत रहे और संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, योगी जाटव, जि़ला अध्यक्ष स्ष्ट विभाग जैनेन्द्र जाटव,पीतांबर प्रजापति,रतल पाल उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Related Articles

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान

अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों का विशाल जमावड़ा

अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों का विशाल जमावड़ा