मेरठ। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मन्दिर मेघराजपुर मे नवीन सत्र का शुभारम्भ के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया | तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप मे श्री विजयपाल सिंह तोमर (पूर्व सांसद) मुख्य अतिथि श्री पदम सिंह (क्षेत्र प्रचार प्रमुख – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) अति विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी (राज्यसभा सांसद), डॉ अरुण सोलंकी ( प्रान्त अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा समिति) उपस्थित रहे| मुख्य अतिथि पदम सिंह जी ने विद्या भारती के द्वारा संचालित विद्यालयों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि सेवा, सुरक्षा, संस्कार, देशभक्ति अपने बच्चों को सिखानी है तो हमे अपने बच्चों को सरस्वती शिशु मन्दिर में पढ़ाना चाहिए | उन्होंने विद्यालय निर्माण को लेकर समाज से सहयोग की अपेक्षा करते हुए रामायण काल से गिलहरी के योगदान की कहानी सुनायी तथा सभी से विद्यालय में सहयोग की अपील की | कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री विजयपाल तोमर जी ने यहाँ के क्षेत्रवासियों से अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश का आग्रह किया तथा विद्यालय में कमरे सहयोग में देने की घोषणा की | विद्यालय के प्रबंधक अरुण जिंदल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विद्यालय की समाज में भूमिका के विषय मे बताया तथा विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र जी ने सभी का आभार प्रकट किया | उसके बाद विद्यालय मे सहयोग करने वाले दानदाताओं अजय त्यागी, कुलदीप चौधरी, अश्विनी गुप्ता, अरुण अग्रवाल आदि का सम्मान किया गया | भारतीय शिक्षा समिति मेरठ के संरक्षक श्री मनमोहन गुप्ता जी ने रत्नादेवी बालेराम सरस्वती शिशु वाटिका का उद्घाटन किया तथा पदम जी ने सांसद निधि से प्राप्त खड़ंजे का शिलान्यास किया | कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने किया | कार्यक्रम मे शैलेन्द्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुधीश, रजत, राकेश गुप्ता, कृष्णकुमार, जिला संचालक आरएसएस धर्मेश त्यागी, कमल प्रताप, खण्ड संचालक जनेशकर, मोहित रस्तोगी, आदि उपस्थित रहे |
Leave a comment