Home Delhi आप और राघव की लड़ाई खुलकर सामने आयी
Delhi

आप और राघव की लड़ाई खुलकर सामने आयी

आप और राघव की लड़ाई खुलकर सामने आयी

Share
आप और राघव की लड़ाई खुलकर सामने आयी
Share

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की पार्टी नेतृत्व के साथ तनातनी अब सड़क पर नजर आ रही है।  राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला बयान सामने आआ है  इसमें उन्होंने साफ कहा है कि उनकी खामोसी को उनकी हार मत समझी जाए। आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर के पद से सांसद राघव चड्ढा को हटाने के कुछ घंटे बाद ही राघव चड्ढा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘खामोश किया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं’।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चुप्पी तोड़ दी है. राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी का नाम लेकर जवाब दिया है कि उन्हें खामोश कराया गया है, मगर वह हारे नहीं हैं. राघव चड्ढा का कहना है कि उन्हें जनता के मुद्दे उठाने की वजह से आम आदमी पार्टी से झटका लगा है। उन्होंने कहा, ‘मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं. क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है? राघव चड्ढा ने वीडियो संदेश जारी कर अपना पक्ष रखा और कहा, ‘मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।’
राज्यसभा में उपनेता पद से आप की ओर से हटाए जाने के बाद  राधव चड्ढा की यह पहली प्रतिक्रिया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने का आग्रह किया था। इतना ही नहीं, राघव चड्ढा के राज्यसभा में बोलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया. पत्र में कहा गया कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ‘आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 2 =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी