Home मेरठ कैंट बोर्ड की व्यापारियों को सामान जब्त करने की चेतावनी
मेरठ

कैंट बोर्ड की व्यापारियों को सामान जब्त करने की चेतावनी

माल रोड, रजबन, मंदिर क्षेत्र , वेस्ट एंड रोड व सदर में मुनादी, गाय नजर आयी तो खैर नहीं

Share
कैंट बोर्ड की व्यापारियों को सामान जब्त करने की चेतावनी
Share

मेरठ/कैंट बोर्ड ने सदर समेत पूरे छावनी क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों के व्यापारियों को खासतौर से जिन्होंने सड़कों अवैध कब्जे कर लिए हैं उन्हें चेतावनी दी है कि यदि दुकान का सामान सड़कों तक नजर आया तो जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से कैंट बोर्ड का व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। कैंट बोर्ड की टीम ने आज सदर, गंज बाजार, सब्जी मंड़ी, कबाड़ी बाजार, तिलक पार्क, बोम्बे बाजार, तोपखाना, लालकुर्ती आदि में इस अभियान को लेकर मुनादी करायी और चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी सामान सड़क तक रखा तो उसको जब्त कर लिया जाएगा। छुट्टा गोवंश को लेकर भी कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन की टीम ने डेयरी संचालको ंको चेतावनी दी है कि यदि पशु सड़कों पर नजर आए तो उन्हें पकड़ कर सीधे परतापुर स्थित कान्हा गोशाला भेज दिया जाएगा। कैंट बोर्ड के इस चेतावनी अभियान से उन दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है जो सड़क पर पंाच फुट तक अपनी दुकान का सामान सजाते हैं।
कैंट बोर्ड लगातार छावनी क्षेत्र में बाजारों में जाम की समस्या को लेकर गंभीर है। इसको लेकर अनेक बार अभियान भी चलाए गए हैं। इन अभियानों का कुछ दिन तो असर नजर आता है लेकिन उसके बाद फिर पुरारा ढर्रा शुरू हो जाता है। कैंट बोर्ड की विगत बैठक में स्वयं बोर्ड अध्यक्ष अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई को कह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने छुट्टा पशुओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की। दरअसल छावनी क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की वजह से कई बार एक्सीडेंट हो चुके हें। छुट्टा पशुओं के लिए सबसे ज्यादा वो लोग भी जिम्मेदार हैं जो मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह छुट्टा पशुओं के लिए चारा और पशुओ ंके खाने का सामान फैंक जाते हैं। अनेक बार ऐसा भी हुआ है जब ये छुट्टा पशु वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। सबसे बुरा हाल तो मंदिर क्षेत्र, सदर, बोम्बे बाजार, आबूुलेन, तोपखाना, लालकुर्ती आदि इलाकों का है। अब इन पर कैंट बोर्ड का शिकंजा कसने जा रहा है। शुक्रवार से कैंट बोर्ड व्यापक स्तर पर अभियान चलाने जा रहा है। कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन हेड हितेष ने बताया कि आज चेतावनी दी गयी है, शुक्रवार से कार्रवाई तय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − one =

Related Articles

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार